फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tragic accident in Mandi: Car falls into 600-meter deep gorge, two army soldiers going to a wedding die

मंडी में दर्दनाक हादसा: 600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, शादी में जा रहे सेना के दो जवानों की मौत

Sat, 06 Dec 2025 01:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Dec 2025 01:47 PM IST
सार

 मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक भारतीय सेना में सेवारत थे और अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कार से गांव ब्रेगन जा रहे थे। 

विज्ञापन
Tragic accident in Mandi: Car falls into 600-meter deep gorge, two army soldiers going to a wedding die
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त की शादी के लिए आए दो सैनिक दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंडी के कटौला क्षेत्र में एक हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दीं। दरलोग संपर्क मार्ग पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शादी समारोह में जा रहे दो सैनिक दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को रात 8:15 बजे हुए हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी कमांद को दी। ग्रामीणों की मदद से दोनों जवानों को खाई से निकाला और  कटौला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पालमपुर से पहुंची सैनिक टुकड़ी ने शव अपनी कस्टडी में लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नितेश कुमार (32) निवासी टारना हिल,थनेहड़ा और महेंद्र कुमार (32) निवासी दूसरा खाबू, बल्ह के रूप में हुई है। नितेश कुमार हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में इंस्ट्रक्टर के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। महेंद्र कुमार जेके राइफल्स में मध्य प्रदेश में तैनात थे।
विज्ञापन

ऐसे चला हादसे का पता
बराती दो कारों में सवार थे। आगे चल रही कार को जब पीछे वाली कार दिखाई नहीं दी तो फोन मिलाया। कॉल एक महिला ने उठाई बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed