फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic

कई किमी तक लग रही वाहनों की कतार, मुश्किल हुआ सेब बेचना

Sun, 29 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
traffic
शिमला। शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब बेचना बागवानों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। सेब की आमद में बढ़ोतरी के बाद मंडी में प्रवेश के लिए सेब से लदी गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार को भी मंडी से ढली टनल की ओर पिकअप गाड़ियों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। शिमला पहुंचने से पहले सेब की गाड़ियों को छराबड़ा बैरियर पर रोका जा रहा है। बागवानों का आरोप है कि प्रशासन व्यवस्था बनाने के नाम पर परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

जुब्बल के बागवान प्रमोद सोनी का कहना है कि भट्ठाकुफर मंडी में सेब बेचना परेशानी का सबब बन गया है। छराबड़ा में घंटों इंतजार करवाया जा रहा है। मंडी में भी तुरंत एंट्री नहीं दी जाती। हमीरपुर के पिकअप चालक विजय कुमार ने बताया कि हर साल सेब सीजन के दौरान से ढुलाई के लिए आते हैं।
विज्ञापन

रोहड़ू से सेब की गाड़ी शिमला पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। 5 घंटे का सफ र तय करने में 12 घंटे लग रहे हैं। कई बार तो गाड़ी में ही रात काटनी पड़ जाती है। पिछले सीजन में एक दिन में दो चक्कर भी लग जाते थे लेकिन इस सीजन में एक चक्कर के लिए 2 दिन लग रहे हैं। बनालघाटी मतियाना के बागवान संजीव कुमार ने बताया कि सीजन में मंडी तक सेब पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। आढ़ती 11:00 बजे मंडी पहुंचते हैं और 4:00 बजे माल खरीदना बंद कर देते हैं। छराबड़ा में भी लंबा इंतजार करना पड़ता है। मतियाना के बागवान लकी बसंल ने बताया कि इस सीजन में व्यवस्थाएं सही न होने के कारण दिक्कत पेश आ रही है। पिछले साल के मुकाबले पुलिस की तैनाती कम है जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ रही है। एपीएमसी शिमला और किन्नौर के सचिव ओम प्रकाश बंसल ने बताया कि सीजन के दौरान व्यवस्थाएं बनाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। बागवानों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed