{"_id":"6a13012f31a46f37ff056e1f","slug":"traffic-plan-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-726819-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में उमड़े हजारों सैलानी, जाम से निपटने के लिए शहर को पांच सेक्टरों में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में उमड़े हजारों सैलानी, जाम से निपटने के लिए शहर को पांच सेक्टरों में बांटा
विज्ञापन
शिमला के कार्ट रोड पर लगा ट्रैफिक जाम ।फोटो संवाद
पांच एनजीओ अधिकारियों को सौंपी हर सेक्टर की जिम्मेदारी, तीन दिन में 70,000 वाहनों ने शोघी बैरियर से की आवाजाही
पार्किंग पैक होने से सड़कों के किनारे खड़ी हो रही गाड़ियां, रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में हजारों की संख्या में पर्यटकों के आने से वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है। शहर में ही वाहनों की संख्या दोगुना हो गई है। 25,000 वाहन दूसरे राज्यों के शामिल हैं। यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने शहर को पांच सेक्टरों में बांटा है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी एनजीओ-1 अधिकारियों को सौंपी गई है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए दो सौ से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया है। पिछले तीन दिनों में सोलन से शिमला की ओर तथा शिमला से सोलन की ओर 70000 से ज्यादा वाहनों के आवागमन हुआ है। हजारों की संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से शहर में पार्किंग पूरी तरह से पैक हो गई हैं। इस वजह से वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा किया जा रहा है। पुलिस टेंपो ट्रैवलर समेत अन्य वाहनों को बाईपास में खड़ा करवा रही है। शहर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रविवार होने के बावजूद शहर में वाहनों की संख्या हजारों में रही जिस वजह से गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही थीं।
इनसेट
ट्रैफिक ड्यूटी में 200 से अधिक जवान, वॉलंटियर्स की भी ली जा रही मदद
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 200 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। शहर में ट्रैफिक प्वाइंट्स की संख्या सामान्य दिनों से बढ़ाई गई है ताकि बेतरतीब पार्क खड़े होने वाले वाहनों पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जा सके और जाम लगने पर उसे जल्द खोला जा सके। इसके अलावा ट्रैफिक वॉलंटियर्स की भी मदद ली जा रही है। शहर में ट्रैफिक राइडर्स की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसके अतिरिक्त जिला शिमला पुलिस विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से भी यातायात जागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत नागरिकों और पर्यटकों को यातायात संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं, वैकल्पिक मार्गों की जानकारी और आवश्यक परामर्श समय-समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अपर शिमला के लिए चलने वाले वाहनों को शोघी से मैहली मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है जिससे शहर में वाहनों का दबाव कम हो और लोग बिना जाम में फंसे गंतव्य तक पहुंच सके।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव होने के बावजूद शहर में पर्याप्त जवान तैनात किए गए हैं। शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे यातायात को सुचारु रखने में मदद मिल सके।