फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic effected due to illigal parking

Shimla News: टुटीकंडी-खलीनी बाईपास में दोनों ओर खड़ी हो रहीं निजी वोल्वो, हो रहे हादसे

Wed, 07 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
traffic effected due to illigal parking
मार्ग पर वाहनों की आवाजाही हो रही प्रभावित, एचआरटीसी प्रबंधन ने पुलिस से कार्रवाई करने की उठाई मांग
विज्ञापन

एचआरटीसी चालक यूनियन ने कहा, एक महीने में हो चुके हैं तीन हादसे, सवारियों की सुरक्षा दांव पर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। टुटीकंडी-खलीनी बाईपास पर सड़क के दोनों ओर खड़ी हो रहीं निजी वोल्वो के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी एचआरटीसी बसों के संचालन में पेश आ रही है। एचआरटीसी चालकों के मुताबिक सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से 25-25 मीटर लंबी वोल्वो खड़ी की जा रही हैं। इस वजह से दूसरी ओर से ट्रक या बड़ी बस आने पर पास लेने को जगह ही नहीं बचती है। इस कारण पिछले एक महीने में ही एचआरटीसी बस के अन्य वाहनों के साथ टक्कर के तीन से चार मामले सामने आ चुके हैं। एचआरटीसी चालकों ने इस मुद्दे को निगम प्रबंधन के समक्ष भी उठाया है, जिसमें उन्होंने आए दिन होने वाले हादसों से हो रहे आर्थिक नुकसान के साथ ही सवारियों की सुरक्षा का मुद्दा भी रखा है। इसके बाद निगम प्रबंधन ने एसपी शिमला और उपायुक्त शिमला से बेतरतीब ढंग से सड़क के किनारे खड़ी होने वाली निजी वोल्वो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

टुटीकंडी क्रॉसिंग से लेकर लालपानी तक पिछले कुछ समय में ही दोनों ओर लंबी-लंबी निजी वोल्वो पार्क हो रही हैं। हैरानी इस बात की है कि एचआरटीसी पेट्रोल पंप के समीप, जहां पर निगम की गाड़ियां डीजल भरवाने और थोड़े समय के लिए खड़ी होती हैं, वहां पर भी निजी वोल्वो खड़ी हो रही हैं। इस वजह से डीजल भरवाने के लिए आने वाली एचआरटीसी की बसों को खड़ा करने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। एचआरटीसी लोकल के अध्यक्ष लतेश ने बताया कि निजी वोल्वो संचालकों की मनमानी के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इस वजह से एचआरटीसी बसों के संचालन में भी परेशानी पेश आ रही है। हर समय हादसे का शिकार होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने निगम प्रशासन और पुलिस विभाग से निजी वोल्वो को इस मार्ग से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed