{"_id":"82016641de89ed758c7a15a7deaf1d21","slug":"traders-take-tips-for-online-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों ने सीखा ऑनलाइन रिटर्न भरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों ने सीखा ऑनलाइन रिटर्न भरना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 29 Jun 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
शहर के कारोबारियों को एसडी स्कूल में ऑनलाइन रिटर्न भरने का प्रशिक्षण दिया गया। आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ रवि सूद की अगुवाई में विभाग के निरीक्षक लाल चंद और कमल ने कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
व्यापार मंडल शिमला के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों का प्रशिक्षण देने के लिए आभार जताते हुए सरकार से पुरानी तर्ज पर भी रिटर्न भरने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
उन्होने कहा कि आनलाइन रिटर्न प्रणाली का व्यापार मंडल स्वागत करता है लेकिन छोटे कारोबारियों ने लिए इस प्रणाली से रिटर्न भरना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकार ने आनलाइन के साथ-साथ मैन्यूल रिटर्न भरने की अनुमति भी देनी चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर व्यापार मंडल के महासचिव संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष धर्मपाल पुरी, कारोबारी कमलेश गोयल, रवि सूद, अरुण कुठियाला, सुरेश शर्मा, ओम सूद और अशोक सूद मौजूद रहे।