फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tractor purchased with agricultural subsidy will not be used in other works: Kanwar

कृषि सब्सिडी से खरीदे ट्रैक्टर का नहीं होगा दूसरे कामों में इस्तेमाल: कंवर

Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor purchased with agricultural subsidy will not be used in other works: Kanwar
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि सब्सिडी से खरीदे गए ट्रैक्टरों से दूसरा काम नहीं किया जा सकेगा। मंत्री ने सदन में कृषि में रोजगार सृजन विषय पर नियम 130 के तहत चर्चा के दौरान यह बात कही। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेेश अग्निहोत्री ने मामला उठाया कि स्वां चैनलाइजेशन में खनन कार्यों में कृषि उपदान में लिए ट्रैक्टरों का इस्तेमाल हो रहा है। ट्रैक्टर खरीद सब्सिडी में बंदरबांट की जा रही है। जवाब में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि, बागवानी, पशुपालन और संबंधित व्यवसायों का प्रशिक्षण एक ही छत के नीचे होगा। इसके लिए सरकार योजना बना रही है। कृषि के लिए योजनाएं बहुत लाई गईं, लेकिन इसका सर्वेक्षण नहीं हुआ कि कितनी धरातल पर उतरीं। अब किसानों का मृदा कार्ड के साथ आईकार्ड भी बनेगा। किसानों को अच्छी किस्म का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। बीज के प्रमाणन को लैब खोली जाएंगी।

विज्ञापन


नौजवानों को कृषि से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण देंगे, जिससे वे रोजगार भी सृजित कर सकें। उन्होंने माना कि कृषि विभाग में एडीओ और अन्य के 1100 पद खाली हैं। विभाग से रिपोर्ट ली है। कहा कि स्वां चैनलाइजेशन के साथ अगर खेती हो पाए तो अकेला ऊना जिला ही प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगा। किसानों की ट्रैक्टर की मांग ज्यादा आ रही है। इसका एक कारण सब्सिडी का ज्यादा होना भी है। सुनिश्चित किया जाएगा कि इन ट्रैक्टरों का कृषि के लिए ही उपयोग हो। कहा कि किसानों को गाय का पालन करना चाहिए। इससे प्राकृतिक खेती में और मदद मिलेगी। सुखविंद्र सुक्खू ने जानना चाहा कि प्राकृतिक खेती का बीज कहां से मंगवाएंगे। इस पर मंत्री ने कहा कि बीज को प्राकृतिक रूप से बीजा जाएगा। इसके लिए गाय रखनी होगी। तभी यह संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed