फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   toy train on heritage pathankot joginder nagar heritage railway track

डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण: पठानकोट-जोगिंद्रनगर हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ेगी अब टॉय ट्रेन

Sun, 23 Jan 2022 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jan 2022 07:37 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान रेलवे की डीआरएम सीमा शर्मा ने कहा कि आजादी से पहले बने हेरिटेज ट्रैक को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विभाग कार्य कर रहा है। जोगिंद्रनगर से एहजू तक टॉय ट्रेन चलाने की औपचारिकताएं पूरी का जा रही हैं।

विज्ञापन
toy train on heritage pathankot joginder nagar heritage railway track
जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान रेलवे की डीआरएम सीमा शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

जोगिंद्रनगर-पठानकोट हेरिटेज ट्रैक पर टॉय ट्रेन दौड़ाने की प्रक्रिया उत्तर रेलवे ने शुरू कर दी है। रेलवे ने एहजू से जोगिंद्रनगर तक 10 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का सर्वे किया है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टॉय ट्रेन की योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। रेलवे ने ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर से शानन तक रेलगाड़ी पहुंचाने के लिए फिर सर्वे करने की हामी भरी है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान रेलवे की डीआरएम सीमा शर्मा ने कहा कि आजादी से पहले बने हेरिटेज ट्रैक को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विभाग कार्य कर रहा है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार के साथ वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। अब मंडी के जोगिंद्रनगर से एहजू तक टॉय ट्रेन चलाने की औपचारिकताएं पूरी का जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्टेशन पर किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया और स्टेशन में पहुंच रही रेलगाड़ी की जानकारी हासिल की। स्टेशन में पहुंच रहे यात्रियों की सुविधाओं का भी जायजा लिया। स्टेशन अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने उन्हें स्टेशन की गतिविधियों की जानकारी दी। जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाले सभी सार्वजनिक रास्तों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद करने के आदेश भी रेलवे की डीआरएम ने जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम ने कहा कि शानन तक खस्ताहाल रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने को लेकर फिर सर्वे किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यवस्था जांची और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed