Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists rush to lahul to see snow in Sissu, 800 vehicles reached Lahaul in three days

Himachal News: सिस्सू में बर्फ देखने के लिए उमड़े पर्यटक, तीन दिन में 800 वाहन पहुंचे लाहौल

Fri, 08 Dec 2023 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 06:31 PM IST
सार

लाहौल में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। सिस्सू में बर्फ देखने के लिए रोज सैकड़ों पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Tourists rush to lahul to see snow in Sissu, 800 vehicles reached Lahaul in three days
सिस्सू में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी से लाहौल में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। सिस्सू में बर्फ देखने के लिए रोज सैकड़ों पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। अब कोकसर भी सैलानी पहुंच रहे हैं। तीन दिन में अटल टनल रोहतांग होकर रोज 800 से अधिक पर्यटक वाहन लाहौल पहुंचे हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्र से पहले कुल्लू-मनाली और लाहौल के पर्यटन कारोबार के लिए अच्छी खबर है। लाहौल के सिस्सू के साथ चंद्रा नदी के दूसरी तरफ वाटरफॉल और हेलीपैड के समीप जमी झील का नजारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। चारों तरफ बर्फ की चादर होने से यहां ठंड बढ़ गई है और धूप खिलने से यह खूबसूरती और भी निखर जाती है।

विज्ञापन


सिस्सू आने वाले पर्यटक इन दिनों ताजा बर्फ की चमक देख घाटी के कायल हो रहे हैं। इस सप्ताह से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू झील और इसके आसपास क्षेत्रों के साथ कोकसर में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। इन जगहों पर मस्ती करने के बाद शाम को मनाली लौट रहे हैं। दिल्ली की महिला पर्यटक मीनाक्षी कोहली, भावना और अरघोष ने कहा कि यहां ठंड जरूर है, लेकिन वह बर्फ में खूब मस्ती कर रहे हैं। व्यवसायी राजीव कुमार और सुशील ने बताया ताजा बर्फबारी के बाद सिस्सू क्षेत्र में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रोज अटल टनल से आर-पार हो रहे 4,000 वाहन, लग रहा जाम
 पिछले तीन दिन से अटल टनल रोहतांग से रोज करीब 4,000 वाहन आर-पार हो रहे हैं। इससे अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक सुबह से शाम तक जाम लग रहा है। चार किलोमीटर के दायरे में दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और कोकसर की तरफ के पार्किंग स्थल पर पैक होने से सैलानी मजबूर होकर अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क करने को मजबूर हैं। बर्फ गिरने के बाद कुल्लू-मनाली और लाहौल में लगातार सैलानियों की भीड़ बढ़ रही है और स्नो प्वाइंट भी गुलजार हो गए हैं। शुक्रवार को पर्यटक कोकसर के समीप यंद्रक पहुंचे और यहां सैलानियों ने स्की ट्यूब और एटीवी राइडिंग का खूब आंनद लिया। पुलिस प्रशासन के मुताबिक अटल टनल रोहतांग से होकर दोनों तरफ से करीब 4,000 से अधिक वाहन आर-पार हो रहे हैं। एटीवी यूनियन के प्रधान आशीष, मनाली में स्कीइंग के प्रधान अनूप राज, कोटबूट यूनियन के प्रधान अमर चंद ने बताया कि मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed