फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourists raft drowned in beas river at kullu

ब्यास में राफ्ट पलटने से महिला पर्यटक की मौत, चार को बचाया

Fri, 30 Mar 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Fri, 30 Mar 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
tourists raft drowned in beas river at kullu

ब्यास की लहरों में मौज मस्ती करने उतरे सैलानियों की राफ्ट अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। हादसे में महिला सैलानी की मौत हो गई जबकि उसमें सवार चार अन्य लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद डूबने से बचा लिया गया। 

विज्ञापन


मनाली घूमने आया महाराष्ट्र के पुणे के परिवार के साथ यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मनाली की हसीन वादियों में घूमने आए पुणे के पांच लोग वीरवार दोपहर को राफ्टिंग करने बबेली पहुंचे। 

विज्ञापन

अचानक असंतुलित होकर नदी में पलट गई राफ्ट

tourists raft drowned in beas river at kullu

वे बाशिंग की तरफ जा रहे थे कि अचानक सेऊबाग के पास राफ्ट असंतुलित होकर नदी में पलट गई। राफ्ट संचालक ने जैसे-तैसे पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाला। पानी में गोते खाने से महिला अचेत हो गई। 

सभी को तुरंत कुल्लू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत ठीक बताई गई है। घटना के बाद रॉफ्टिंग के लिए मौके पर पहुंचे पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई।

मृतक महिला पर्यटक की पहचान रजिया निवासी पुणे के रूप में हुई है। दो भाइयों में एक का परिवार दिल्ली में रहता है। डीटीडीओ कुल्लू बीसी नेगी ने बताया कि घटना के बाद जिला पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मौके का दौरा किया।

अकेला था राफ्ट संचालक, सुरक्षा पर सवाल

tourists raft drowned in beas river at kullu

उनका दावा है कि जांच में राफ्ट सही पाई गई और संचालक के पास लाइसेंस भी था। सुरक्षा के प्रबंध भी थे। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि लहरों में असंतुलित होने से राफ्ट पलटी है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। 

राफ्ट में एक ही परिवार के पांच सदस्य थे। राफ्ट संचालक अकेला होने के चलते महिला को नहीं बचा पाया। एक राफ्ट में 8 लोगों को ले जाने की अनुमति होती है। भले ही सुरक्षा के कितने भी इंतजाम हों लेकिन एक राफ्ट संचालक उफनती नदी में इतने लोगों को कैसे बचा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed