फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists had to pay a heavy price for hurdang bazi, police handed them a challan of Rs 4500

Kangra: मैक्लोडगंज में पर्यटकों को हुंड़दंगबाजी करना पड़ा भारी, पुलिस ने थमाया 4500 रुपये का चालान

Wed, 17 Jul 2024 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jul 2024 05:18 PM IST
सार

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में हुड़दंगबाजी करना महंगा साबित हुआ है। तेज रफ्तार वाहन के बाहर लटकर सफर करने पर पुलिस ने 4,500 रुपये का चालान थमाया है। 

विज्ञापन
Tourists had to pay a heavy price for hurdang bazi, police handed them a challan of Rs 4500
मैक्लोडगंज में पर्यटकों को हुंड़दंगबाजी करना पड़ा भारी - फोटो : संवाद

विस्तार

बाहरी राज्यों के पर्यटकों को पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में हुड़दंगबाजी करना महंगा साबित हुआ है। तेज रफ्तार वाहन के बाहर लटकर सफर करने पर पुलिस ने 4,500 रुपये का चालान थमाया है। दरअसल, बुधवार को हरियाणा नंबर का एक लग्जरी वाहन धर्मशाला से मैक्लोडगंज की तरफ जा रहा था। इस वाहन के सनरूफ पर दो युवक खड़े थे, जबकि तीन लोग वाहन के दाहिनी और बाईं तरफ लटके हुए थे। इस वाहन की रफ्तार भी अधिक थी। धर्मशाला से मैक्लोड़गंज सड़क मार्ग पर कई तीखे मोड़ हैं और सड़क के किनारे झाड़ियां भी हैं। वहीं सैन्य क्षेत्र में कंटीली तारें भी हैं। ऐसे में यहां कोई हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


एडवोकेट अजय ठाकुर ने निभाया फर्ज
धर्मशाला के अधिवक्ता अजय ठाकुर ने वाहन के बाहर लटके इन पर्यटकों की हुड़दंगबाजी का वीडियो बना लिया। उन्होंने यह वीडियो अमर उजाला कार्यालय धर्मशाला में भेजा। इसके बाद अमर उजाला ने यह वीडियो पुलिस को व्हाटसऐप से प्रेषित किया। वीडियो मिलते ही पुलिस हरकत में आई। कांगड़ा पुलिस ने दूरभाष के माध्यम से मैक्लोडगंज पुलिस को सूचना दी। मैक्लोडगंज पहुंचते ही पुलिस ने इस वाहन को अपने कब्जे में लिया और वाहन का 4500 रुपये का चालान काटा। साथ ही भविष्य में इस तरह की हुड़दंगबाजी न करने बारे चेतावनी दी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश शांतिप्रिय प्रदेश है, यहां पर हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं होगी। पर्यटक जिस तेज रफ्तार वाहन से लटकर कर सफर कर रहे थे, उसका 4500 रुपये का चालान काटा गया है। साथ ही भविष्य में इस तरह की गलत न करने की चेतावनी भी दी गई है।-हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed