फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists flocked to the capital as soon as the summer season started

Shimla News: समर सीजन शुरू होते ही राजधानी में उमड़े सैलानी

Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tourists flocked to the capital as soon as the summer season started
होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक
विज्ञापन

रिज और मालरोड पर देर रात लगा रहा सैलानियों का तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। समर सीजन के पहले वीकेंड पर पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। शुक्रवार को रिज मैदान और मालरोड पर सुबह से देररात तक सैलानियों का तांता लगा रहा।
सैलानियों की भारी आवाजाही से राजधानी के होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच गई है। इसके साथ ही शहर से सटे पर्यटन स्थलों के कई होटल भी पैक चल रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक होटलों में एडवांस बुकिंग के चलते शहर में ऑक्यूपेंसी लगातार बढ़ रही है। पिछले वीकेंड पर होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी थी। मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक ग्रुपों में काफी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। कार्ट रोड पर स्थित लिफ्ट कार पार्किंग शुक्रवार को दोपहर को ही पैक हो गई।
विज्ञापन

सैलानियों ने सर्कुलर रोड पर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करनी शुरू कर दीं, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। लिफ्ट पार्किंग से लोकल बस स्टैंड और दूसरी ओर बैम्लोई तक वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि पुलिस कर्मी जगह-जगह पर यातायात व्यवस्था को संभालने में लगे रहे। स्मार्ट पुलिस के बाइक राइडर भी जाम को खोलने में लगे रहे लेकिन सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पार्क होने से जाम भी लगता रहा। सर्कुलर रोड से मालरोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी सुबह से सैलानियों का आना-जाना लगा रहा। दोपहर बाद से लेकर देर शाम तक लिफ्ट के बाहर तक पर्यटकों की कतारें लगी रहीं। शिमला पहुंचे सैलानियों ने कुफरी, मशोबरा, नालदेहरा, हसनवैली, शिलारू और नारकंडा का भी रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिज मैदान में घूम रहे पिंटू, अखिलेश, भास्कर ने बताया कि उन्होंने जाखू स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शीश नवाया। एडवांस स्टडी का भी दीदार किया। देर रात तक मालरोड पर पर्यटकों की चहलकदमी रही। प्रदेश में 15 अप्रैल से समर सीजन हो गया है। कारोबारी भी समर सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद में हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज ने पर्यटकों की उम्मीदें पूरी कर दी हैं। शहर के होटलों में इन्क्वायरी के साथ में एडवांस बुकिंग बढ़ी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article