Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists flocked to Koksar and Gramphoo in Lahaul to see the snow

Himachal: सैलानियों से गुलजार हुए लाहौल के पर्यटन स्थल, क्रिसमस-नववर्ष पर मनाली में तैनात होंगे अतिरिक्त जवान

Tue, 17 Dec 2024 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग(लाहाैल-स्पीति)/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग(लाहाैल-स्पीति)/मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। लाहौल के कोकसर और ग्रांफू में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Tourists flocked to Koksar and Gramphoo in Lahaul to see the snow
कोकसर और ग्रांफू में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं। लाहौल के कोकसर और ग्रांफू में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर जहां लाहौल के सिस्सू, कोकसर व ग्रांफू में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे थे, वहीं वीकेंड के बाद भी पर्यटकों का पहुंचना जारी है। यहां पर सैलानी साहसिक गतिविधियों का खूब आनंद ले रहे हैं। पर्यटक स्कीइंग के अलावा ईटीवी का खूब लुत्फ उठा रहे हैं।  वहीं रोहतांग की पहाड़ी में जमी बर्फ को देखकर भी पर्यटक उत्साहित हैं। हालांकि, ताजा बर्फबारी नहीं होने के कारण उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर माह से एकाएक सैलानियों की संख्या को देखकर पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं।

विज्ञापन

Trending Videos

मनाली में क्रिसमस-नववर्ष पर अतिरिक्त पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा
 पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस और नववर्ष नजदीक आते ही पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। 25 दिसंबर तक इनकी संख्या में और इजाफा होगा। इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनाली में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। मनाली पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से तीन रिजर्व और लगभग 100 होमगार्ड जवान मांगे हैं। जल्द मनाली में इनकी तैनाती होगी। क्रिसमस और नववर्ष के लिए मनाली पैक हो जाएगी। क्षमता से अधिक पर्यटकों की भीड़ जुटने से यातायात नियंत्रण सबसे बड़ी समस्या रहती है। हर साल कई किलोमीटर तक लंबी लाइन लग जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल भी हर बार की भांति यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस जवान मांगे गए हैं। जवानों को मनाली के रांगड़ी से अटल टनल के साउथ पोर्टल तक तैनात किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार यातायात नियंत्रण के लिए मनाली को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा जाएगा। हर सेक्टर में सेक्टर अधिकारी नियुक्त होंगे। पुलिस जवान यातायात नियंत्रण के साथ अवैध पार्किंग करने वालों पर भी शिकंजा कसेंगे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली के लिए तीन रिजर्व मांगी गई है। साथ ही जिले को 100 होमगार्ड जवान भी मिलेंगे। 16 दिसंबर से अतिरिक्त जवान तैनात करने की मांग रखी गई थी। विधानसभा सत्र होने के कारण क्रिसमस तक जवान मनाली पहुंच जाएंगे। उनके अनुसार यातायात नियंत्रण के लिए योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed