फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists flocked to Kinnaur to get relief from the heat, Chaura Dhank became the center of attraction

HP Tourism: गर्मी से राहत पाने के लिए किन्नौर में उमड़े सैलानी, चौरा ढांक बना आकर्षण का केंद्र

Mon, 26 May 2025 05:59 PM IST
Krishan Singh बीरबल नेगी, संवाद न्यूज, सांगला( किन्नौर)
बीरबल नेगी, संवाद न्यूज, सांगला( किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 May 2025 05:59 PM IST
सार

गर्मी बढ़ने से सैलानी  हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में बड़ी संख्या में सैलानी अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Tourists flocked to Kinnaur to get relief from the heat, Chaura Dhank became the center of attraction
चौरा ढांक बना आकर्षण का केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

 मैदानी प्रदेशों में गर्मी बढ़ने से सैलानी  हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों का रुख कर रहे हैं। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में बड़ी संख्या में सैलानी अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। जिला किन्नौर के सभी पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। पर्यटन स्थलों पर 40 फीसदी तक कमरों की एडवांस बुकिंग हो गई है।

विज्ञापन


वहीं किन्नौर जिले के प्रवेश द्वारा चौरा के नजदीक चौरा ढांक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर्यटक किन्नौर जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों में जाने से पहले यहां पर फोटो के साथ सेल्फी लेकर इस यात्रा को यादगार बनाते हैं। जिला किन्नौर के कल्पा, छितकुल, रक्षम, नाको, काजा सहित अन्य क्षेत्रों में पर्यटकों की काफी भीड़ होने से होटल कारोबारियों के चेहरा पर भी रौनक हैं।
विज्ञापन



पिछले दिनों पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव होने के कारण कई पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी थी लेकिन अब एक बार फिर से जिले में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। व्यापारियों में राजेश, रोमधारी, मुकेश , हंसराज, दीपक नेगी ने बताया कि इन दिनों सभी होटल में एडवांस बुकिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed