फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists flocked to Himachal to get relief from the heat, 40 percent advance booking

Himachal Tourism: गर्मी से राहत पाने सैलानियों ने हिमाचल का किया रुख, 40 फीसदी एडवांस बुकिंग

Mon, 07 Apr 2025 12:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Apr 2025 12:25 PM IST
सार

15 अप्रैल से शुरू होने वाले समर टूरिस्ट सीजन से एक सप्ताह पहले ही पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। 

विज्ञापन
Tourists flocked to Himachal to get relief from the heat, 40 percent advance booking
सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ते ही सैलानियों ने हिमाचल प्रदेश का रुख करना शुरू कर दिया है। भारी संख्या में सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। 15 अप्रैल से शुरू होने वाले समर टूरिस्ट सीजन से एक सप्ताह पहले ही पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर शिमला और मनाली में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। चायल और कसौली में सैलानियों की बढ़ी संख्या से ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई। समर टूरिस्ट सीजन से पहले ही पर्यटन स्थलों पर 40 फीसदी तक कमरों की एडवांस बुकिंग हो गई है।

विज्ञापन

शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली, धर्मशाला, खज्जियार में सबसे अधिक होटलों में एडवांस बुकिंग हो रही है। शिमला के नारकंडा और मनाली के नार्थ पोर्टल पर बर्फ सैलानियों को आकर्षित कर रही है। वीकेंड पर शिमला में पूरे दिन सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर पूरे दिन सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों ने चहलकदमी का लुत्फ उठाया। कुफरी और नारकंडा में भी रविवार को सैलानियों की खूब भीड़ जुटी। उधर, वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आवाजाही कम रही। निजी होटलों में करीब 30 फीसदी और पर्यटन निगम के होटलों में 50 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानों की गर्मी से राहत पाने हिमाचल आ रहे सैलानी : गजेंद्र
ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि शिमला के नारकंडा और मनाली के नॉर्थ पोर्टल पर बर्फ सैलानियों को आकर्षित कर रही है। मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ने के बाद सैलानियों ने बड़ी संख्या में हिमाचल पहुंचना शुरू कर दिया है। समर टूरिस्ट सीजन में इस साल अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन

कालका-शिमला के बीच सभी ट्रेनें पैक
शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ने के बाद कालका-शिमला के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें पैक हो गई हैं। आगामी 15 मई तक सभी गाड़ियों में वेटिंग चल रही है। कालका से शिमला आने के लिए सैलानी रेल मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रेनों में एडवांस बुकिंग चल रही है। हिमालयन क्वीन में सबसे अधिक वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed