फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists flocked to Hillsqueen shimla, 70 percent rooms booked in hotels

Shimla News: हिल्सक्वीन में उमड़े सैलानी, होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक

Sat, 03 Feb 2024 11:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Feb 2024 11:23 PM IST
सार

 वीकेंड पर छुट्टी मनाने शिमला पहुंचे हजारों सैलानियों की शनिवार को बर्फबारी देखने की हसरत भी पूरी हो गई।

विज्ञापन
Tourists flocked to Hillsqueen shimla, 70 percent rooms booked in hotels
हिल्सक्वीन में सैलानियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

\बर्फबारी देखने के लिए हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी है। शहर के होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक हैं। वीकेंड पर छुट्टी मनाने शिमला पहुंचे हजारों सैलानियों की शनिवार को बर्फबारी देखने की हसरत भी पूरी हो गई। रिज मैदान पर बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। बर्फ में अठखेलियां करने के साथ सैलानी इस दृश्य को अपने फोन और कैमरे में भी कैद करते रहे। कुछ सैलानियों ने रील भी बनाई। शहर के अलावा सैलानी कुफरी और नारकंडा का रुख भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीते वीरवार को शिमला में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी के बाद चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। कार्ट रोड स्थित पार्किंग शनिवार दोपहर के समय ही फुल हो गई जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। हालांकि यहां तैनात पुलिस कर्मियों की सजगता के चलते थोड़ी ही देर में ट्रैफिक जाम खुलवा दिया। सैलानियों ने पूरा दिन मालरोड और रिज मैदान पर चहलकदमी का आनंद लिया। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने बताया कि बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। शहर के होटलों में 60 से 70 फीसदी तक कमरे बुक हैं।
विज्ञापन


जैकेट और कमीज उतारकर नाचे सैलानी
बर्फबारी के दौरान शनिवार को रिज मैदान पर सैलानियों ने खूब अठखेलियां कीं। इस दौरान एक सैलानी अपनी जैकेट और कमीज उतार कर झूमने लग गया। कुछ बर्फ के बीच अपनी रील बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को मिली गति : मनु
शिमला ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि बर्फबारी के बाद टूरिज्म इंडस्ट्री को गति मिली है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल कारोबार में 50 फीसदी गिरावट आई है। उम्मीद है कि इस बर्फबारी के बाद कारोबार बढ़ेगा। इसके अलावा आने वाले दिनों के लिए भी भारी संख्या में टूरिस्ट इन्क्वायरी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed