फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourist

फोटो खिंचवाते उफनती ब्यास में बहा पर्यटक, सुरक्षित बचाया

Tue, 16 Jul 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tourist
मनाली में ब्यास नदी में बहा रेवाड़ी का युवक पुलिस दल के साथ।
मनाली (कुल्लू)। मनाली में ब्यास पुल के समीप उफनती नदी में अपने साथियों के साथ फोटो खिंचवाते पैर फिसलने से मंगलवार शाम करीब छह बजे एक पर्यटक बह गया। कुछ दूरी तक बहने के बाद वह एक बड़े पत्थर से अटक गया। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। युवक की पहचान ललित यादव (25) पुत्र नरेंद्र यादव निवासी रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है। एसएचओ मनाली मोहन रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत अग्निशमन विभाग मनाली और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और पर्यटक युवक को ने सुरक्षित बाहर निकाला। उसे अस्पताल अस्पताल ले जाया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बता दें कि जिला प्रशासन ने बरसात में ब्यास नदी किनारे न जाने का अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन सेल्फी और फोटो लेने की चाह में जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed