फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist

बर्फबारी के बाद वीकेंड पर हिल्सक्वीन सैलानियों से सराबोर

Sun, 06 Feb 2022 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
tourist
होटलों में 70 से 80 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद वीकेंड पर हिल्सक्वीन सैलानियों से सराबोर
शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा में सैलानियों का जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के बाद वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से सराबोर हो गई है। भारी संख्या में सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए शिमला का रुख कर रहे हैं। शहर के होटलों में वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी बढ़ कर 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है।
शनिवार के बाद रविवार को भी शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। पूरे दिन रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की चहल पहल रही। लक्कड़ बाजार में भी सैलानियों की खूब भीड़ रही। यहां सैलानियों ने लकड़ी के सामान की शापिंग की। रिज मैदान पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। पदमदेव परिसर के टैरिस पर टूरिस्ट हिमाचली और कश्मीरी परिधानों में फोटोग्राफी करते दिखाई दिए। रिज मैदान पर लगाए गए बर्फ के ढेरों पर चढ़ कर टूरिस्टों ने फोटो ग्राफी की। मालरोड पर भी सैलानियों ने चहलकदमी का भरपूर आनंद लिया। रविवार को सर्कुलर रोड से मालरोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी पूरे दिन सैलानियों की भीड़ लगी रही। लिफ्ट के पास सर्कुलर रोड की बहुमंजिला पार्किंग के सभी फ्लोर दोपहर बारह बजे फुल हो गए इसके बाद टूरिस्ट वाहनों को टैरिस फ्लोर पर पार्क किया गया। शिमला के अलावा मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा में भी रविवार को टूरिस्टों का खूब जमावड़ा लगा। शिमला होटिलियर एसोसियेशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बर्फबारी के बाद शिमला में टूरिस्टों की आमद में भारी इजाफा हुआ है। अगले हफ्ते तक सैलानियों की भारी आमद जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---
सड़क से हटाई जाए पूरी बर्फ, टैक्सियां न रोकी जाएं
रविवार को शिमला से टूरिस्टों को लेकर कुफरी गए शहर के टैक्सी ऑपरेटरों ने वीडियो संदेश जारी कर जिला प्रशासन से शिमला कुफरी फागू सड़क पर बर्फ सही तरीके से हटाने और सड़क पर जमी बर्फ पर रेत मिट्टी डालने का आग्रह किया। टैक्सी आपरेटर चमन प्रकाश और तिलक राज ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने के नाम पर खानापूर्ति की गई है। बर्फ की मोटी परत अभी भी सड़क पर जमी है जिस पर स्किड होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने ढली से कुफरी की ओर टैक्सियों के संचालन पर रोक न लगाने का आग्रह किया। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शनिवार को ही नेशनल हाइवे के अधिकारियों को ढली कुफरी फागू सड़क पर फिसलन रोकने के लिए रेत मिट्टी की परत बिछाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed