फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourist rescued from Chhatru Koksar Lahaul and Spiti

नाले में जलस्तर बढ़ने से बंद हुआ मार्ग, पांच घंटे रेस्क्यू के बाद निकाले टूरिस्ट

Sun, 02 Jul 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Updated Sun, 02 Jul 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Tourist rescued from Chhatru Koksar Lahaul and Spiti

लाहौल-स्पीति घाटी को जोड़ने वाले ग्रांफू-काजा के डोहरनी नाला और छतडू में फंसे सैलानियों को निकालने के लिए पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। शनिवार रात करीब दो बजे 125 लोगों और करीब 70 पर्यटक वाहनों को सुरक्षित कोकसर पहुंचाया गया। इनमें करीब 30 बाइकर भी शामिल थे। 

विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, बीआरओ, रोहतांग टनल के वाहन तथा स्थानीय लोग शामिल रहे। स्पीति घाटी के काजा को जोड़ने वाला यह मार्ग डोहरनी और छतडू के पास नाले में जलस्तर बढ़ने से बंद हो गया था। भूस्खलन से सड़क पर मलबा आने के कारण काजा से मनाली और लेह जाने वाले सैलानी घंटों फंसे रहे। केलांग प्रशासन ने इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम सन्नी सिंह ने कोकसर में खुले पुलिस सहायता केंद्र को जानकारी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद छतडू तथा डोहरनी नाला में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस ऑपरेशन में पुलिस सहायता केंद्र कोकसर के प्रभारी एएसआई सुखराम, बीआरओ के 94 आरसीसी के ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट कर्नल जयवर्धन पांडे, रोहतांग सुरंग निर्माण के रेस्क्यू वाहनों के अलावा पुलिस कर्मचारी नरेश ठाकुर, दलीप सिंह के साथ स्थानीय लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 125 लोगों को सुरक्षित कोकसर के लिए रेस्क्यू किया गया। फंसे लोगों में 70 से 80 पर्यटक शामिल थे। रविवार सुबह ये लोग अपने घर रवाना हो गए। कुछ पर्यटक लेह तो कुछ मनाली की ओर निकले। रात दो बजे से बंद हुआ ग्रांफू-काजा सड़क को बीआरओ के जवानों ने करीब 13 घंटे बाद रविवार दोपहर करीब डेढ़ यातायात बहाल किया है। 


बीआरओ के कमांडर एके अवस्थी ने कहा कि छतडू और डोहरनी नाला के पास सड़क खराब होने तथा सड़क पर आए मलबे को हटाकर सड़क को खोल दिया है। उधर, मनाली-लेह मार्ग में भी जगह-जगह भूस्खलन होने से इस रोड पर सफर करने वाले सैलानियों व आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed