फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourist rescue in mandi chowkidar died of cold in chamba

पराशर में फंसे पांच पर्यटक बचाए, ठंड से चौकीदार की मौत

Sun, 10 Feb 2019 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/पधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/पधर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Feb 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
tourist rescue in mandi chowkidar died of cold in chamba

बर्फबारी के चलते पराशर में फंसे पांच सैलानियों को पुलिस और प्रशासन के रेस्क्यू दल ने सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू किए गए सैलानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के हैं। यह पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पराशर ऋषि की तपोस्थली पहुंचे थे, लेकिन भारी बर्फबारी के बीच वे वहां फंस गए। आपातकालीन नंबर पर फोन कर मदद मांगने पर पुलिस और प्रशासन के बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से पराशर पहुंचकर इन पांच पर्यटकों को रेस्क्यू कर मंडी पहुंचाया।

विज्ञापन


सुरक्षित निकाले गए पर्यटकों में अंकित अग्रवाल (25) सेक्टर 25 ए ग्रटर नोयडा, ध्रुव (31) सेक्टर 63 फरीदाबाद एनसीआर हरियाणा, विक्रम यादव (21) और आकाश दत्ता (21) निवासी महेश नगर अंबाला कैंट हरियाणा और  रितिक (22) शिवालिक शेट्टी मोहाली पंजाब शामिल हैं। इसकी पुष्टि डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने की है।
विज्ञापन


सलूणी(चंबा)। भारी बर्फबारी के बाद पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड से सलूणी इलाके में आईपीएच के चौकीदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरि सिंह निवासी भड़ोग ग्राम पंचायत डांड के रूप में हुई है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ठहरा चौकीदार जब शनिवार की सुबह बाहर नहीं आया तो दूसरे चौकीदार ने भीतर देखने पर हरि सिंह को मृत पाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 13 फरवरी को खुलेंगे स्कूल : डीसी 
जिला शिमला में शीतकालीन अवकाश के बाद 11 फरवरी को खुलने वाले शैक्षणिक संस्थान (प्राथमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) अब 13 फरवरी को खुलेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि यह निर्णय मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति, जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के आग्रह और बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया है। वहीं कुल्लू जिले में भी अब शैक्षणिक संस्थान (प्राथमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) 13 फरवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed