{"_id":"665b05ec202faa367f8b25bbda0debc7","slug":"tourist-in-shimla-facing-parking-probelm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न गाड़ी के लिए पार्किंग और न होटल में कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न गाड़ी के लिए पार्किंग और न होटल में कमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 Aug 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिल्सक्वीन में वीकएंड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया। सैलानियों को गाड़ी खड़ी करने के लिए न पार्किंग मिली और न ठहरने के लिए होटलों में कमरे। छुट्टियों का आनंद लेने आए सैलानियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पंद्रह अगस्त और जन्माष्टमी की छुट्टियों के चलते वीकएंड पर हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार है। छुट्टियों का आनंद लेने के लिए मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शहर की पार्किंगें पैक हैं। इतना ही नहीं, होटलों में आक्यूपेंसी सौ फीसदी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
पार्किंग न मिलने के कारण सैलानियों को अपनी गाड़ियां मुख्य सड़क पर ही पार्क करनी पड़ रही हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे तक सर्कुलर रोड पर स्थित नगर निगम की सभी पार्किंगें पैक हो चुकी थीं। आसपास के क्षेत्रों में भी सैलानियों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
शहर के होटलों में कमरे बुक होने के कारण सैलानियों को बाहरी क्षेत्रों का रुख करना पड़ा। होटलियर एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष हरनाम सिंह कुकरेजा ने बताया कि वीक एंड पर भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। होटलों में आक्यूपेंसी 90 से 100 फीसदी तक पहुंच चुकी है।
रिज और मालरोड पर उमड़े सैलानी
शनिवार को राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान और माल रोड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ आया। भारी संख्या में सैलानियों के रिज और माल रोड पर पहुंचने के कारण तिल धरने की भी जगह नहीं मिली।
सर्कुलर रोड जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
पार्किंगों में जगह न मिलने के कारण सैलानियों ने सर्कुलर रोड पर सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर दीं। सड़क तंग होने के कारण सर्कुलर रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।