फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist family trapped in lockdown returns home after 84 days

लॉकडाउन में फंसे पर्यटक परिवार की 84 दिन बाद हुई घर वापसी

Sat, 06 Jun 2020 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Tourist family trapped in lockdown returns home after 84 days
लॉकडाउन में फंसा पर्यटक परिवार घर लौटा। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन में फंसे पश्चिम बंगाल से हिमाचल घूमने आए परिवार की 84 दिन बाद घर वापसी हुई है। सुंदरनगर प्रशासन ने जिला प्रशासन के सहयोग से परिवार को ऊना से ट्रेन के माध्यम से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया। शुक्रवार देर शाम सुंदरनगर से ऊना रवाना होते हुए परिवार के सदस्यों में खुशी में आंखें नम हो गईं। उन्होंने एक माह तक इस आपदा के समय में मदद करने पर समाजसेवी केएल बंसल व उनके परिवार का आभार जताया है, जिन्होंने न केवल उन्हें रहने को निशुल्क व्यवस्था की अपितु उनका माह भर परिवार की तरह देखभाल भी की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता का 4 सदस्यीय परिवार 12 मार्च को हिमाचल घूमने पहुंचा था। इनमें स्वजल मंडल, पत्नी रूपाली मंडल, बेटी फैंटिसी मंडल और बेटा आबिर मंडल शामिल थे। मनाली से वापसी पर 21 मार्च सुंदरनगर ठहरा और 22 मार्च को जनता लॉकडाउन और उसके बाद देशव्यापी लॉकडाउन में वह सुंदरनगर में फंस कर रह गया। एक होटल में वह ठहरे रहे, लेकिन जब पैसे खत्म हो गए तो होटल छोड़ने को मजबूर हो गए। समाजसेवी केएल बंसल व उनके परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उन्हें निशुल्क रहने का स्थान दिया और भोजन की भी व्यवस्था की। अब लॉकडाउन समाप्त होने के बाद केएल बंसल परिवार के प्रयासों से ही प्रशासन के सहयोग से उनकी 84 दिन के बाद घर वापसी संभव हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed