पैराग्लाइडिंग करते वक्त हुआ रोंगटे़ खड़े कर देने वाला हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और बेटी के साथ मुंबई से मनाली घूमने आए एक सैलानी को खौफनाक मौत मिली। हवा में उड़ते वक्त ऐसा हादसा हुआ कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह हादसा हिमाचल के मनाली के सोलंगनाला में हुआ।
ये भी पढ़ें, पॉलीटेक्निक की एक और छात्रा से होटल में रेप
यहां हवा में पैराग्लाइडिंग करते वक्त एक टूरिस्ट पैराग्लाइडर से नीचे गिर गया। काफी ऊंचाई पर उड़ रहा यह टूरिस्ट अचानक तेज हवा के बहाव में पैराग्लाइडर को नहीं संभाल पाया और सिर के बल पहाड़ी पर गिर गया।
यह देख मौके पर मौजूद लोग इसकी ओर भागे मगर इसके सिर पर इतने गहरे घाव पड़ चुके थे कि इसे बचाया नहीं जा सका। हादसा किसकी गलती से हुआ, इसका पता लगाने को पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बेटी और पत्नी के साथ आया था मनाली
पुलिस के मुताबिक दो रोज पहले नवी मुंबई से परिवार सहित मनाली घूमने आया कृष्ण त्रिपाठी (30) नामक सैलानी सोलंगनाला में लोकल साइट सीन के लिए गया हुआ था। वहां घुड़ सवारी करने के बाद वह पैराग्लाइडिंग के रोपवे में बैठकर पहाड़ी की ओर चला गया।
पैराग्लाइडिंग के दौरान थोड़ी सी हवा तेज होने पर जैसे ही पैराग्लाइडर हवा में गोते खाने लगा तो यह अभागा सैलानी पैराग्लाइडर से छिटक कर कई फुट नीचे सोलंगनाला की स्की ढलानों पर जा गिरा। हादसे के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
मृतक रोपवे में जाते समय अपनी तीन साल की लाडली बेटी को भी ले जा रहा था। पैराग्लाइडिंग कराने वाले ने नियमों का हवाला देकर उसे उसे ऐसा करने से रोका। शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वहीं डीएसपी संजय शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।