{"_id":"6777ffac21b6aac2110db680","slug":"tourist-challaned-for-coming-to-shimla-with-fake-number-plate-in-car-shimla-news-c-19-sml1001-466149-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर \nशिमला आए सैलानी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शिमला आए सैलानी का चालान
विज्ञापन
दिल्ली के लिए जरूरी
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में हुई कार्रवाई
पुलिस ने 57 वाहनों के काटे चालान, 82 हजार वसूला जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दिल्ली से शिमला घूमने आए एक पर्यटक को शिमला पुलिस से चालाकी करना करना महंगा पड़ा। पर्यटक कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शिमला में वाहन को चलाते हुए पकड़ा गया। नाकेबंदी के दौरान ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की टीम को पर्यटक पर शक हुआ तो वाहन की तलाशी में अंदर से दो और नंबर प्लेटें मिलीं। इसमें एक असली नंबर प्लेट भी थी। जांच के दौरान दोनों फर्जी नंबर प्लेटों में असली नंबर प्लेट के मुकाबले सिर्फ एक-एक डिजिट का अंतर था।
पुलिस ने मौके पर पर्यटक का 15 हजार रुपये का चालान काटकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि चालक ने चालान से बचने के लिए गाड़ी की असली नंबर प्लेट की बजाय फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। यह वाहन शालीमार बाग, उत्तर पश्चिम दिल्ली के विपिन जैन के नाम से पंजीकृत है। पंजाब के जिला संगरूर के नांगला निवासी अवतार सिंह वाहन चला रहा था। प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को एमएलए क्रॉसिंग और मंडी-शिमला हाईवे में ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोमदेव की अगुवाई में पुलिस ने नाकेबंदी कर अभियान चलाया। सुबह 11 से लेकर शाम 6 बजे तक किए निरीक्षण के दौरान 57 वाहनों के चालान काटे गए। वाहनों चालकों से 82 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें 35 चालान एलईडी लाइट और 10 चालान वाहनों में अतिरिक्त मोडिफिकेशन करने के काटे गए। कई वाहनों से नाके पर ही एलईडी लाइटें उतरवाई गईं। इसके साथ ही 12 चालान, बिना सीट बैल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फ्लैग रॉड, ब्लैक फिल्म और विंड स्क्रीन के भी काटे गए। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने की कड़ी हिदायत दी। पुलिस को वाहनों में अतिरिक्त मोडिफिकेशन करने, एलईडी लाइट और ब्लैक फिल्म लगाने पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। संवाद