कोरोना की मार: साल 2021 में मात्र 4832 विदेशी सैलानी ही आए हिमाचल
पिछले दो साल में देश भर में कोविड के कहर का असर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ा है। 2021 में प्रदेश की हसीन वादियां निहारने के लिए 4832 ही विदेशी पर्यटक पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड काल में वर्ष 2021 में देश भर में हवाई उड़ानें बंद होने के कारण हिमाचल प्रदेश में मात्र 4832 विदेशी पर्यटक ही पहुंचे। वर्ष 2020 में 42 हजार से अधिक विदेशी पर्यटकों ने हिमाचल की हसीन वादियों को निहारा था। कोविड काल से पहले हिमाचल आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या लाखों में होती थी। पिछले दो साल में देश भर में कोविड के कहर का असर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ा है। इससे सूबे का पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2021 में प्रदेश की हसीन वादियां निहारने के लिए 4832 ही विदेशी पर्यटक पहुंचे।
जिला कांगड़ा में 2701 विदेशी सैलानियों ने भ्रमण किया। शिमला में इस वर्ष विदेशी मेहमानों की संख्या 825 पर सिमट गई। सूबे के कई ऐसे भी जिले हैं, जहां विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा 100 को भी पार नहीं कर सका है। बिलासपुर और ऊना जिले में वर्ष 2021 में एक भी विदेशी पर्यटक की एंट्री दर्ज नहीं की गई है। हमीरपुर जिले में मात्र एक विदेशी पर्यटक आया है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2019 में 3,82,876 विदेशी पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया था। वर्ष 2020 में 42,665 और वर्ष 2021 में मात्र 4832 विदेशी पर्यटक दर्ज किए गए हैं।
किस जिले में कितने विदेशी पर्यटक आए
जिला 2019 2020 2021
बिलासपुर 147 0 0
चंबा 1097 192 69
हमीरपुर 23 0 1
कांगड़ा 115990 9921 2701
किन्नौर 3624 111 109
कुल्लू 102948 7080 252
लाहुल-स्पीति 14948 155 420
मंडी 3632 405 149
शिमला 132608 21111 825
सिरमौर 1976 454 28
सोलन 5760 3228 278
ऊना 123 8 0
कोविड के कारण कई बंदिशें लगाई गई थीं। बाहर से आने वाली हवाई उड़ानें बंद थीं। इस कारण विदेशों से इस बार कम पर्यटक कांगड़ा में दर्ज किए गए हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौटेगा। - विनय धीमान, जिला कांगड़ा पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन विज्ञापन