लगातार हादसों के बाद पर्यटन विभाग ने 44 पैराग्लाइडर पर कसा शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैराग्लाइडिंग के दौरान हो रहे हादसों को रोकने के लिए पैराग्लाइडिंग तकनीकी जांच समिति सख्त हो गई है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक की अगुवाई में जिले की कई पैराग्लाडिंग साइटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 44 पैराग्लाइडरों में निरीक्षण के दौरान खामियां पाई गईं। कार्रवाई करते हुए टीम ने 44 पैराग्लाइडरों की उड़ान पर रोक लगा दी है।
ये पर्यटन सीजन में उड़ान नहीं भर सकेंगे। टीम की इस कार्रवाई से पैराग्लाइडिंग साइट डोभी, सोलंगनाला और तलोगी में जांच को पहुंची टीम से साहसिक गतिविधियों का संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
समिति के अध्यक्ष और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा के साथ जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी ने तीन दिन निरीक्षण किया। पहले दिन जिला मुख्यालय के साथ लगते डोभी पैराग्लाडर साइट में आधुनिक पोरोसिटी मशीन से पैराग्लाइडरों की टेस्टिंग की।
डोभी में 150 पैराग्लाडर में से छह की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। सोलंगनाला में 198 पैराग्लाइडर की जांच की गई। यहां 38 पैराग्लाइडर में खामियां पाई गई और इनकी उड़ान पर भी रोक लगा दी गई है। जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी ने कहा कि 44 पैराग्लाइडरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है?
डोभी में गिरा था पैराग्लाइडर, युवक की हुई थी मौत
पैराग्लाडिंग साइट डोभी के पास रायसन में अप्रैल माह के पहले हफ्ते में एक पैराग्लाडर हादसे का शिकार हो गया था। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इसके अलावा सोलंगनाला तथा तलोगी में भी पैराग्लाइडर हादसे के शिकार हो चुके हैं। ऐसे में पैराग्लाडिंग पर सवाल उठ रहे थे।