Shimla: महाराष्ट्र के पर्यटकों से बढ़ेगा पर्यटन निगम का कारोबार, एचपीटीडीसी जारी करेगा विशेष पैकेज
मुंबई में देश-विदेश के पर्यटन कारोबारियों के लिए हुए वाणिज्यिक सम्मेलन में पर्यटन निगम के अधिकारियों ने हिमाचल में महाराष्ट्र के सैलानियों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न फैसले लिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सैलानियों से पर्यटन निगम के कारोबार को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मुंबई में देश-विदेश के पर्यटन कारोबारियों के लिए हुए वाणिज्यिक सम्मेलन में पर्यटन निगम के अधिकारियों ने हिमाचल में महाराष्ट्र के सैलानियों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न फैसले लिए गए हैं। एचपीटीडीसी (हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम) की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए निगम प्रबंधन ने महाराष्ट्र के सैलानियों के लिए विशेष पैकेज जारी करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में सैलानियों का ठहराव बढ़ाने के लिए एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। आपसी समन्वय को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्णय लिया गया है।
पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई और पुणे के ट्रैवल एजेंटों ने हिमाचल के प्रति विशेष दिलचस्पी दिखाई है। निर्णय लिया गया है कि निगम के होटलों और सुविधाओं का प्रचार प्रसार व्यापक तरीके से किया जाएगा। बुकिंग बढ़ाने के लिए ट्रैवल कमीशन की व्यवस्था शुरू की जाएगी। सैलानियों के लिए आकर्षक टूअर पैकेज तैयार किए जाएंगे। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। सूचनाओं के आदान-प्रदान को त्वरित बनाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्णय लिया गया है।
एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल में पर्यटन विकास और निगम के कारोबार को बढ़ाने के लिए मुंबई में सम्मेलन में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। भविष्य में निगम के कारोबार को बढ़ावा देने में यह फैसले महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्रम में एचपीटीडीसी के डीजीएम अनिल कुमार, एजीएम (हॉलिडे होम) रविंदर संधू, वरुण धीमान, विक्रम चौहान और महेंद्र चौहान ने भाग लिया।
नए प्रस्तावित टूर पैकेज
पैकेज 1: दिल्ली/चंडीगढ़ – शिमला – कुल्लू – मनाली – चंडीगढ़
पैकेज 2: दिल्ली/चंडीगढ़ – धर्मशाला – डलहौजी – चंडीगढ़