{"_id":"62e514eba1cfec577b2c48d9","slug":"tourism-conclave-will-be-held-in-dharamshala-to-increase-tourism-activities-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tourism Conclave: देश में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने को धर्मशाला में होगा टूरिज्म कॉन्क्लेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourism Conclave: देश में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने को धर्मशाला में होगा टूरिज्म कॉन्क्लेव
Sat, 30 Jul 2022 04:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Jul 2022 04:57 PM IST
सार
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सहित पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक और अजय भट्ट का दो दिवसीय टूरिज्म कॉन्क्लेव में आना प्रस्तावित है। केंद्र सरकार का प्रस्ताव मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए धर्मशाला में टूरिज्म कॉन्क्लेव होने जा रहा है। 27 और 28 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में कई राज्यों के पर्यटन मंत्री शामिल होंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सहित पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक और अजय भट्ट का दो दिवसीय टूरिज्म कॉन्क्लेव में आना प्रस्तावित है। केंद्र सरकार का प्रस्ताव मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
टूरिज्म कॉन्क्लेव के दौरान देश में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। जल्द विभागीय अधिकारियों के साथ इस संदर्भ में बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि टूरिज्म कॉन्क्लेव के लिए हिमाचल प्रदेश को चुना जाना गर्व की बात है। धर्मशाला की विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान है।
विज्ञापन