फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tomato prices fall again, A grade crate of 25 kg sold for Rs 1,875

Tomato prices Himachal: टमाटर के दाम फिर गिरे, 1,875 रुपये में बिका 25 किलो का क्रेट

Fri, 11 Aug 2023 10:44 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Aug 2023 10:44 AM IST
सार

सोलन के टमाटर के दाम एक बार फिर गिर गए। सब्जी मंडी सोलन में वीरवार को ए ग्रेड का 25 किलोग्राम का क्रेट 1,875 रुपये में बिका। जब टमाटर की कीमतें आसमान पर थीं, तब ए ग्रेड के 25 किलो के क्रेट का दाम 5,000 रुपये था।

विज्ञापन
Tomato prices fall again, A grade crate of 25 kg sold for Rs 1,875
सोलन का टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन के टमाटर के दाम एक बार फिर गिर गए। सब्जी मंडी सोलन में वीरवार को ए ग्रेड का 25 किलोग्राम का क्रेट 1,875 रुपये में बिका। जब टमाटर की कीमतें आसमान पर थीं, तब ए ग्रेड के 25 किलो के क्रेट का दाम 5,000 रुपये था। इसके बाद 4,000 रुपये हुए, फिर 3,000, उसके बाद 2,500 और अब 1,875 रुपये पहुंच गए हैं। सामान्य टमाटर के दाम वीरवार को 625 से 1,250 रुपये प्रति क्रेट रहे। टमाटर के दाम गिरने के बावजूद कारोबारी मंडी में किसानों से टमाटर महंगे मिलने का हवाला देकर बाजार में लोगों को 80 से 140 रुपये प्रतिकिलो तक बेच रहे हैं। ऐसे में कारोबारी आमजनता को सरेआम लूट कर रहे हैं।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों की सब्जी मंडियों में बंगलूरू के टमाटर की आवक ने प्रदेश के लाल सोने पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में दामों में और गिरावट आने के आसार हैं। 15 अगस्त के बाद बाहरी राज्यों की मंडी में नासिक से भी टमाटर आने लगेगा। वहीं, कालका-शिमला नेशनल हाईवे बड़ी गाड़ियों के लिए बंद होने के कारण भी टमाटर के एक क्रेट पर 500 से 600 रुपये तक की गिरावट है। मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि टमाटर के दामों में गिरावट आई है। बाहरी राज्यों की मंडियों में बंगलूरू और नासिक से टमाटर आने लगा है। हालांकि इन राज्यों का टमाटर कुछ समय तक ही चलता है, जिसके बाद प्रदेश के टमाटर के दोबारा अच्छे दाम मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed