फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tomato price in solan sabji mandi himachal pradesh

Tomato Price: सोलन सब्जी मंडी में गिरे दाम, बाहरी राज्यों में टमाटर भेज रहे किसान

Mon, 22 Aug 2022 05:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Aug 2022 05:28 PM IST
सार

हिमाचल किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा ने बताया कि स्थानीय मंडियों में आढ़तियों और व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Tomato price in solan sabji mandi himachal pradesh
टमाटर - फोटो : संवाद

विस्तार

सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के उचित दाम न मिलने से टमाटर की आवक भी घट गई है। किसानों ने बाहरी राज्यों की मंडियों को टमाटर भेजना शुरू कर दिया। इससे सब्जी मंडी में स्थानीय टमाटर की करीब 40 फीसदी तक आवक कम हो गई है।

विज्ञापन


कंडाघाट, चायल, सोलन, बसाल, कोरो कैंथड़ी समेत जौणाजी क्षेत्र के किसान बाहरी राज्यों को सीधे टमाटर और शिमला मिर्च के क्रेट भेज रहे हैं। सोलन में टमाटर के 500 और बाहरी राज्यों में 700 से 800 रुपये प्रति क्रेट मिल रहा है। अब इससे मामले को लेकर हिमाचल किसान सभा भी उग्र हो गई है। उन्होंने आढ़तियों और व्यापारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस साल टमाटर के मिल रहे दामों से किसान अपनी लागत भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। चार-पांच दिन पहले ही सोलन में टमाटर का एक क्रेट 500 रुपये तक पहुंचा है। इससे पहले 150 से 200 रुपये तक दाम मिल रहे थे। वहीं बाहरी राज्यों में पहले 500 और अब 700 से 800 रुपये प्रति क्रेट बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 100 रुपये का खर्च कटने के बाद भी किसानों को 600 से 700 रुपये की बचत हो रही है। सोलन में 300 रुपये तक ही एक क्रेट में मिल पा रहे हैं। अब जिले के अधिकतर किसानों ने सीधे सोनीपत, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़ समेत दिल्ली की मंडियों को भेजना शुरू कर दिया है। यहां पर टमाटर समेत शिमला मिर्च के उचित दाम मिल रहे हैं। 


उधर, हिमाचल किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा ने बताया कि स्थानीय मंडियों में आढ़तियों और व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस कारण किसान बाहरी राज्यों की मंडियों में सीधे अपना उत्पाद दे रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर जल्द सभा एक बैठक करेंगी। किसानों की समस्या का हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed