फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tokyo Olympics: Himachal govt will give One crore rupee and DSP Post to hockey player Varun kumar CM jairam announced

हॉकी खिलाड़ी वरुण को एक करोड़ रुपये और डीएसपी के पद पर नौकरी देगी हिमाचल सरकार, सीएम ने किया एलान

Thu, 05 Aug 2021 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Aug 2021 08:24 PM IST
सार

ट्रक ड्राइवर के बेटे वरुण कुमार भी टोक्यो ओलंपिक में परचम लहराने वाली भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा बने हैं। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। वरुण हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी उपमंडल की ओसल पंचायत के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Himachal govt will give One crore rupee and DSP Post to hockey player Varun kumar CM jairam announced
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक लाने वाली हाकी टीम के सदस्य खिलाड़ी मूलरूप से चंबा जिले के डलहौजी के रहने वाले वरुण कुमार को हिमाचल प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये नकद इनाम और डीएसपी के पद पर नौकरी देगी। सीएम ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि हाकी टीम ने ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


वरुण के पिता ट्रक चलाते हैं। वरुण परिवार सहित जालंधर के मिट्ठापुर गांव में रहते हैं। वहीं, पंजाब सरकार भी उन्हें एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी। इसकी घोषणा पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने की। बता दें, ट्रक ड्राइवर के बेटे वरुण कुमार भी टोक्यो ओलंपिक में परचम लहराने वाली भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। वरुण हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी उपमंडल की ओसल पंचायत के रहने वाले हैं। खलंदर गांव निवासी वरुण कुमार का जन्म 25 जुलाई 1995 को हुआ था। वर्तमान में वह परिवार सहित पंजाब के जालंधर में रह रहे हैं। उनके पिता ब्रह्मानंद जालंधर के मीठापुर में पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। वरुण ने अपनी पढ़ाई डीएवी स्कूल से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के जालंधर में शिक्षा ग्रहण करने के बाद वरुण अब भारत पेट्रोलियम कंपनी नोएडा में सेवाएं दे रहे हैं। उधर, बेटे की उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है।  उन्हें बचपन से हॉकी खेलने का शौक था, लेकिन परिवार की स्थिति ठीक न होने के कारण काफी संघर्ष करना पड़ा। वरुण और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बचपन के दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed