फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tokyo Olympics 2021 latest news: Boxer Ashish Chowdhary will take on China's Tuohte in the first round

टोक्यो ओलंपिक: पहले राउंड में चीन के तुओहते से भिड़ेंगे बॉक्सर आशीष चौधरी

Sat, 24 Jul 2021 12:03 PM IST
Krishan Singh बलविंद्र सोढ़ी, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
बलविंद्र सोढ़ी, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 12:03 PM IST
सार

आशीष चौधरी ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा है कि वह पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देश के लिए मेडल जीतने के लिए वह हर मैच में अपना पूरा दमखम लगाएंगे। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 latest news: Boxer Ashish Chowdhary will take on China's Tuohte in the first round
टोक्यो में बॉक्सर आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक पदक के प्रबल दावेदार हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर आशीष चौधरी 26 जुलाई को पहला मैच चीन के मुक्केबाजी के साथ खेलेंगे। मुकाबला सोमवार दोपहर को होगा। गुरुवार देर शाम टोक्यो में मुकाबलों के लिए ड्रा निकाला गया। 75 किग्रा भार वर्ग में आशीष चौधरी का पहला मैच चीन के बॉक्सर तुओहते रबीएके के साथ तय हुआ है। आशीष चौधरी ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा है कि वह पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देश के लिए मेडल जीतने के लिए वह हर मैच में अपना पूरा दमखम लगाएंगे। 

विज्ञापन


ओलंपिक में जाने से पहले आशीष चौधरी गत वर्ष थाईलैंड ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2019 में फ्रांस में एलेक्सिस बस्तिने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है।  आशीष चौधरी के  भाई और पूर्व में बॉक्सर रह चुके सुरेश चौधरी का कहना है कि टोक्यो ओलंपिक में भी आशीष देश के लिए पदक जीत कर लाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed