फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases of shimla himachal 27 march 2021

हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 354 नए पॉजिटिव, जानें कहां कितने सक्रिय केस

Sat, 27 Mar 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Mar 2021 09:37 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 62383 पहुंचा 
  • प्रदेश में सक्रिय मामले अब 2361 हुए
  • अब तक 1020 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई

विज्ञापन
todays active corona cases of shimla himachal 27 march 2021
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कुल्लू में 58 वर्षीय  संक्रमित व्यक्ति, ऊना में 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला और हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते बजड़ौह की एक 81 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने बताया कि टांडा में  संक्रमित महिला की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में 354 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोलन जिले में 74, कांगड़ा 62, हमीरपुर 37, सिरमौर 43, ऊना 33, मंडी 31 , बिलासपुर 23, शिमला 36, कुल्लू नौ, चंबा चार और किन्नौर में दो नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में पुलिस जवान, बैंक कर्मी, विद्यार्थी और शिक्षक भी पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन


नाहन कॉलेज के छह विद्यार्थी भी पॉजिटिव आए हैं। उधर, प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 7475 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 6247 की रिपोर्ट निगेटिव और 1035 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।  इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 62383 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 2361 हो गए हैं। अब तक 58981 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और1020 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 147, चंबा 17, हमीरपुर 221, कांगड़ा 430, किन्नौर पांच, लाहौल-स्पीति एक, कुल्लू 30, मंडी 87, शिमला 160, सिरमौर 201, सोलन 405 और ऊना जिले में 657 है। 
विज्ञापन


स्टाफ नर्स कोरोना वैक्सीन के दो डोज लेने के बाद भी आई पॉजिटिव
मंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डैहर में कार्यरत स्टाफ नर्स दो बार कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। स्टाफ नर्स ने 19 फरवरी और 20 मार्च को कोरोना वैक्सीन ली थी। इस दौरान वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डैहर से अपने घर खुराहल के लिए ही बस में सफर करती रहीं। इसके अलावा वह कहीं भी बाहर नहीं गई। इससे बावजूद वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ऐसे में कोरोना से बचाव को लेकर दी जा रही वैक्सीन पर सवाल उठ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि डैहर सीएचसी में कार्यरत स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना के आठ वार्ड कंटेनमेंट जोन में शामिल
सदर उपमंडल के आठ वार्ड कंटेनमेंट जोन में शामिल किए गए हैं। एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने बताया कि ऊना में डीएवी स्कूल के विपरीत अंकुश कुमार के घर, संतोषगढ़ के वार्ड नौ में कुलबंत राम के घर, बहडाला के वार्ड दस में जिया लाल के घर, जनकौर के वार्ड तीन में जनक सिंह के घर, जखेड़ा के वार्ड छह में धर्मेंद्र कालिया के घर, समूरकलां के वार्ड दो में निशा के घर, रामपुर के वार्ड चार में नंदनी के घर और रायपुर सहोड़ां के तीन में नीलकांत के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जाने की अनुमति रहेगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लगाया कोविड वैक्सीन का टीका

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक जनक राज भी उपस्थित रहे। सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कोरोना से लड़ने के लिए प्रयासरत है। समय-समय पर उचित निर्णय ले रही है। स्कूूल बंद करना, मेलों पर रोक, सामाजिक कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

अभी तक हिमाचल में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है। पहली अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लग सकती है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि बढ़-चढ़कर इस टीकाकरण अभियान में भाग लेें। वैक्सीन के कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। कहा कि भाजपा चारों नगर निगमों में भगवा लहराएगी। फतेहपुर उपचुनाव और मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed