फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases of shimla 17 feb 2021, new covid cases and death in himachal

हिमाचल में 33 नए कोरोना पॉजिटिव, जानें किस जिले में कितने सक्रिय केस

Wed, 17 Feb 2021 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Feb 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of shimla 17 feb 2021, new covid cases and death in himachal
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 33 नए मामले आए हैं। हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार कांगड़ा जिले में नौ, बिलासपुर तीन, ऊना तीन, सोलन छह, शिमला छह, मंडी एक, कुल्लू चार और हमीरपुर में एक नया मामला आया है।  प्रदेश का लाहौल-स्पीति जिला पहले ही कोरोना मुक्त हो चुका है। बुधवार को किसी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है जोकि प्रदेश के लिए राहत की बात है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58296 पहुंच गया है। सक्रिय मामले घटकर 354  रह गए हैं। अब तक 56948 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 981 की मौत हुई है। बिलासपुर जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22, चंबा पांच, हमीरपुर एक, कांगड़ा 89, किन्नौर सात, कुल्लू 14, मंडी 53, शिमला 40, सिरमौर 26, सोलन 24 और ऊना में 73 है। 

विज्ञापन


नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 22 से शुरू होगी ओपीडी
वहीं, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में सोमवार 22 फरवरी को ओपीडी बहाल होगी। यहां चल रहे कोविड समर्पित अस्पताल को सरकार ने बीबीएमबी चिकित्सालय में शिफ्ट करने की अधिसूचना जारी कर दी है। 11 माह से बंद पड़ी ओपीडी को बहाल करने की तैयारियां भी अस्पताल प्रबंधन ने शुरू कर दी हैं। बुधवार दोपहर मेडिकल कॉलेज नेरचौक के प्राचार्य डॉ. आरसी ठाकुर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागाध्यक्षों की बैठक में एसओपी के तहत व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। ओपीडी बहाल होने से पांच जिलों मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, बिलासपुर और हमीरपुर के लोगों को फायदा होगा। इससे जोनल अस्पताल मंडी में भी भीड़ कम होगी। 13 फरवरी को नेरचौक मेडिकल प्रबंधन ने बैठक कर कोविड अस्पताल को बीबीएमबी शिफ्ट करने का प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। बुधवार को स्वास्थ्य सचिव ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में केवल कोविड अस्पताल चलाने की अधिसूचना को डिनोटिफाई कर दिया है। ओपीडी बहाल होने के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज आने वालों की दो बार थर्मल स्क्रीनिंग होगी। पहली स्क्रीनिंग गेट पर होगी। कोविड के लक्षण पाए जाने पर व्यक्ति को फ्लू ओपीडी में भेजा जाएगा। यहां कोविड टेस्ट (रैट) लिया जाएगा। पंद्रह मिनट के भीतर रिपोर्ट आएगी। पॉजिटिव पाए जाने पर रोगी को बीबीएमबी शिफ्ट कर दिया जाएगा। गंभीर होने पर रोगी को टांडा या शिमला आईजीएमसी रेफर किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरसी ठाकुर ने बताया कि गुरुवार से मेडिकल कॉलेज के पूरे कैंपस और कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसमें दो या तीन दिन का समय लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed