फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases and death of shimla himachal 14 april, student also positive chamba

हिमाचल में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत, नवोदय स्कूल के 49 विद्यार्थियों समेत 855 पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Wed, 14 Apr 2021 10:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Apr 2021 10:56 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 72319 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 6929 हो गए हैं। अब तक 64218 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1135 की मौत हुई है। 

विज्ञापन
todays active corona cases and death of shimla himachal 14 april, student also positive chamba
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 12 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा में चार संक्रमितों की मौत हो गई है। मरने वालों में हारचक्कियां की 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सनौरा का 44 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर डरोह का 69 वर्षीय बुजुर्ग और देहरा समनाला का 32 वर्षीय युवक शामिल हैं। शिमला जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो कोटखाई के रहने वाले थे।

विज्ञापन


तीसरा मृतक झंडुता का रहने वाला था। ऊना में 42 वर्षीय व्यक्ति और अंब के चकसराय के 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मंडी में 60 और 61 वर्षीय दो महिलाओं की मौत हो गई।  जिला सोलन के एक 69 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सिरमौर में शिलाइ की 78 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला की मौत हो गई है। मंडी में सात मजदूर भी पॉजिटिव आए हैं। वहीं, बुधवार को प्रदेश में 855 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोलन जिले में 191, कांगड़ा में 178, सिरमौर 91, मंडी 87, शिमला 69, चंबा 66, बिलासपुर 41, ऊना 40, हमीरपुर  66, कुल्लू 22 और लाहौल-स्पीति में चार नए मामले आए हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 72319 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 6929 हो गए हैं। अब तक 64218 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1135 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 370, चंबा 174, हमीरपुर 564, कांगड़ा 1500, किन्नौर 21, लाहौल-स्पीति 186, कुल्लू 255, मंडी 584, शिमला 719, सिरमौर 473, सोलन 1357 और ऊना जिले में 726 है। उधर, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 7504 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 3875 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 24 घंटों में 250 संक्रमित ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर सील
चंबा जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के 49 विद्यार्थी भी पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद ग्राम पंचायत सरोल के तहत आते जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल के साथ लगते सौ मीटर क्षेत्र के दायरे को बफरजोन बनाया गया है। इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

कोरोना वैक्सीन लगाने में भोरंज ब्लॉक प्रदेश भर में अव्वल

हमीरपुर जिले का चिकित्सा खंड भोरंज कोरोना वैक्सीनेशन में प्रदेशभर में अव्वल रहा है। भोरंज अस्पताल में फरवरी माह से टीकाकरण शुरू हुआ था। इसमें भोरंज उपमंडल के सिविल अस्पताल, पीएचसी भरेड़ी, पीएचसी जाहू और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर निरंतर वैक्सीनेशन हो रहा है। अब तक भोरंज उपमंडल में 25000 से अधिक लोगों की वैक्सीनेशन हो चुकी है, जोकि एक रिकॉर्ड है और पूरे हिमाचल में भोरंज उपमंडल वैक्सीनेशन में नंबर एक पर रहा है।   

मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के साथ पूरे भारत में लॉकडाउन लगा था। तब से ही लोग इस बीमारी से बचने के लिए कोई वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। जब वैक्सीन आई तो पहले तो यह वैक्सीन फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाई गई। उसके बाद 65 वर्ष से ऊपर और अब 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को लगाई जा रही है, लेकिन कुछ लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। ऐसे में भोरंज के लोगों ने आगे आकर वैक्सीन लगा कर पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण पेश किया है। भोरंज के बीएमओ डॉ ललित कालिया ने बताया कि उन्हें आज ही यह मैसेज मिला है कि वैक्सीनेशन में भोरंज उपमंडल पूरे प्रदेश में टॉप पर रहा है। भोरंज उपमंडल में 25000 से अधिक लोगों की वैक्सीनेशन हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed