{"_id":"5936b1ff4f1c1b901c9c8a1c","slug":"to-wheels-to-for-bikers-campaign-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर रफ्तार का रोमांच, सिस्सू के लिए रवाना हुए बाइकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर रफ्तार का रोमांच, सिस्सू के लिए रवाना हुए बाइकर
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और टू व्हील्स टू फॉर के संयुक्त साहसिक अभियान पर मनाली पहुंचे दल के सदस्यों ने दिनभर मनाली में यातायात नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंगलवार को मनाली में नप अध्यक्ष शबनम तनवर और पूर्व नप अध्यक्ष नवीन तनवर व पार्षदों ने बाइकर्स का स्वागत किया। पूर्व नप अध्यक्ष नवीन तनवर ने युवाओं को कुल्लवी टोपी पहनाकर देवभूमि पहुंचने पर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
यह दल सर्पीले रास्तों से होता हुआ बुधवार को मनाली से सिस्सू के लिए रवाना होगा। इस दौरान पांचों युवा लोगों और पर्यटकों को पर्यावरण और यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक करेंगे। कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों को वह अपने कैमरे में कैद करेंगे। दल ने मनाली को कंकरीट के जंगल में बदलता देख यहां परंपरागत काष्ठकुणी शैली के मकानों के निर्माण करने की वकालत की।
विज्ञापन
इन मकानों को पर्यावरण मित्र होने के साथ भूकंपरोधी होने पर पर भी जोर दिया। टीम के लीडर मनीष चौधरी ने बताया कि वे कई वर्षों से मनाली आ रहे हैं। लेकिन हिमाचल में कई तरह के निर्माण होने से यहां पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव, खनन और उंचे पहाड़ों तथा ग्लेशियरों के समीप प्लास्टिक कचरे को बढ़ता देख पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
इस तरह के अभियान समय की मांग
नप अध्यक्ष शबनम तनवर और पूर्व नप अध्यक्ष नवीन तनवर ने अमर उजाला के सहयोग से साहसिक अभियान को समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और पर्यावरण को बचाया जा सकेगा। मौके पर नप सदस्य सुनीता शर्मा, नीना ठाकुर, जोगिंद पाल, सोमदेव, भीष्म, मोहन लाल आचार्य और रमेश समेत कई लोग मौजूद रहे।
सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है अमर उजाला
मनाली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नवीन तनवर ने कहा कि अमर उजाला खबरों के अलावा सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है। समाज में कई कुरीतियों के खिलाफ अमर उजाला ने अभियान चला रखा है। अमर उजाला की इस तरह की मुहिम से लोगों में जागरूकता फैल रही है। ऐसे अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।