{"_id":"5fabd2158ebc3e74f6225cbc","slug":"to-control-coronavirus-in-himachal-pradesh-ministers-mp-and-mlas-will-take-part-in-awareness-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर काबू पाने के लिए सांसद-मंत्री और विधायक संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर काबू पाने के लिए सांसद-मंत्री और विधायक संभालेंगे कमान
Thu, 12 Nov 2020 11:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए अब सांसद, मंत्री, विधायक और जिला परिषद अध्यक्ष जागरूक अभियान का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश में यह अभियान 17 नवंबर से शुरू होगा और एक महीने तक चलेगा। कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता और डॉक्टर लोगों के घर-घर जाएंगे।
विज्ञापन
सैंपल जुटाने के बाद जो व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है, उसे अस्पताल लाया जाएगा। प्रदेश में अब फिर लोगों को लाउडस्पीकर से जागरूक किया जाएगा। सरकार का मानना है कि लोग कोरोना को हल्के में लेने लगे हैं। बार-बार हिदायत देने के बावजूद मास्क नहीं पहन रहे हैं। कहीं भी भीड़ के रूप में इकट्ठा हो जाते हैं। शादी-समारोहों में भी यही हाल है, जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों की लापरवाही से सामुदायिक संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। इस समय कोरोना संक्रमण का प्रदेश के तीन जिलों में ज्यादा असर दिख रहा है। इनमें मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी, शिमला और जिला कुल्लू शामिल हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रतिदिन रिपोर्ट देंगे डीसी
सरकार ने प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ा दी है। अब 6000 सैंपल लेने के लिए कहा गया है। फील्ड में कोरोना को लेकर क्या-क्या गतिविधियां की जा रही हैं, सरकार ने डीसी को प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।