फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tihra tunnal incident, police recovered third labourer dead body.

टिहरा टनल हादसा, नौ महीने बाद मिला हृदय राम का शव

Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tihra tunnal incident, police recovered third labourer dead body.
टनल से शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आखिर नौ माह बाद शुक्रवार को हिमाचल की टिहरा टनल हादसे में मारे गए हृदय राम का शव मिल गया है। प्रशासन ने लंबे रेस्क्यू के बाद शुक्रवार को शव को टनल से बाहर निकाल दिया। शव की पहचान उसके बेटे ने मोबाइल और कपड़ों से की है।

विज्ञापन


दो दिन पहले उसके जूते मिले थे। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। उल्लेखनीय है टनल के धंस जाने से तीन लोग टनल में दब गए थे। दो को जिंदा निकाल लिया गया था। लेकिन हृदय राम का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 सितंबर, 2015 को टिहरा में निर्माणाधीन सुरंग करीब साढ़े 10 बजे 120 मीटर पर धंस गई थी, जिस कारण इस सुरंग में सिरमौर के सतीश तोमर, मंडी के मनी राम व मंडी के ही हृदय राम फंस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा निकले थे दो मजदूर मगर नहीं मिला हृदय राम

Tihra tunnal incident, police recovered third labourer dead body.

जिला प्रशासन ने करीब 12 दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सतीश तोमर व मनी राम को सही-सलामत बाहर निकाल लिया था, लेकिन हृदय राम का कोई पता नहीं चल पाया था।

उधर, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि तलाश के दौरान हृदय राम का शव शुक्रवार को मिल गया है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

शव का डीएनए रखा है संभाल कर
ह्दय राम का शव पूरी तरह से गल चुका था। हालांकि शव की पहचान उसके बेटे ने मोबाइल और कपड़ों से की है। लेकिन फिर भी आने वाले समय में कोई विवाद न हो, इसलिए हृदयराम का डीएनए संभाल कर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed