फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tihra police caught a young man with 1.38 grams of chitta

Mandi: टिहरा पुलिस ने गश्त के दौरान 1.38 ग्राम चिट्टे सहित दबोचा युवक

Fri, 29 Mar 2024 01:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 01:36 PM IST
सार

पुलिस ने तासलीनाला के नजदीक एक युवक को 1.38 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tihra police caught a young man with 1.38 grams of chitta
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 टिहरा पुलिस ने तासलीनाला के नजदीक एक युवक को 1.38 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एएसआई सुनील कुमार प्रभारी पुलिस चौकी टिहरा अपने पुलिस जवानों के साथ ढगवाणी बांदल चौक तासलीनाला की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तासलीनाला से लगभग 500 मीटर पीछे सुनसान सड़क पर एक युवक बांदल चौक की तरफ आ रहा था जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ गया और अपनी दाहिनी जेब से कोई वस्तु निकालकर सड़क किनारे फेंक दी और मौके से भाग गया। यह देखकर पुलिस को उस व्यक्ति पर शक हुआ और कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। टिहरा पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed