तिब्बत से दलाईलामा को आया पत्र, पूछा- कोरोना से कैसे बचें
कोरोना वायरस से चीन समेत दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। अब कोरोना वायरस से बचने के लिए तिब्बत के लोगों ने धर्मगुरु दलाईलामा को पत्र लिखकर सलाह मांगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिब्बत के तावु क्षेत्र के लोगों ने कोरोना वायरस के संबंध में धर्मगुरु दलाईलामा को पत्र लिखा है। लोगों ने पत्र में लिखा है कि क्षेत्र में करीब 39 तिब्बतियन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बीमारी से बचने के लिए क्या किया जाए। उत्तर में दलाईलामा ने आश्वस्त किया है कि स्थिति इतनी गंभीर नहीं रहेगी।
दलाईलामा ने लिखा है कि जितना ज्यादा हो सके वे तारा मंत्र का जाप करें। इससे महामारी नहीं फैलेगी। संक्रमण से बचने के लिए लोग ध्यान लगाएं। कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक दुनिया भर में करीब 1800 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, करीब 69000 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से तीन और हिमाचली लौटे
चीन सहित कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से तीन और लोग हिमाचल लौटे हैं। इनमें दो कांगड़ा और एक मंडी जिले से है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें अपनी देखरेख में रखा है। इन लोगों ने टोल फ्री नंबर 104 पर फोन कर स्वास्थ्य सुविधाएं मांगी हैं।
डॉक्टरों ने इनके सैंपल लेने से इंकार किया है, लेकिन हिदायत दी है कि अगर बुखार और किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो तुरंत मोबाइल पर फोन करें। डॉक्टरों ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर दिया है।
चीन सहित कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से 191 लोग लौटे हैं। इसमें से 65 लोगों को आब्जर्वेशन पर रखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में हिमाचल का एक छात्र 19 फरवरी तक हिमाचल भेजा जाएगा। यह छात्र आईटीबीपी कैंपस में है।