फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tibet Prime minister election will be held in next year

अगले साल चुना जाएगा निर्वासित तिब्बत सरकार का नया प्रधानमंत्री

Wed, 05 Aug 2020 11:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tibet Prime minister election will be held in next year
मतपत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पद के लिए आम चुनाव अगले साल होंगे। इसकी घोषणा केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (निर्वासित तिब्बत सरकार) के मुख्य चुनाव आयुक्त वांगड़ू सेरिंग ने मैक्लोडगंज में प्रेस वार्ता के दौरान की। उन्होंने कहा कि निर्वासित सरकार के आम चुनाव वर्ष 2021 में होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये की सरकार को अगले साल पांच साल सत्ता में हो जाएंगे। दो बार प्रधानमंत्री बन चुके सांग्ये अगले साल चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, क्योंकि निर्वासित तिब्बत सरकार की संसदीय प्रणाली के संविधान के अनुसार कोई भी उम्मीदवार दो बार प्रधानमंत्री या सांसद रहने के बाद लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकता है। पांच साल विराम के बाद ही वह तीसरी बार चुनाव लड़ सकता है। 
विज्ञापन


45 सदस्यीय 17वीं निर्वासित तिब्बत संसद में सांसद आम चुनाव प्रणाली के जरिये चुने जाएंगे। वांगड़ू ने कहा कि तिब्बत समस्या और एकता के सूत्र के लिए दुनिया भर में तिब्बती लोग आम चुनाव में भाग लेंगे। सिक्योंग यानी प्रधानमंत्री पद सहित अन्य उम्मीदवारों के नामांकन के लिए इस बार गाइडलाइंस में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का फोटो और निर्वासित तिब्बत सरकार का लोगो इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवार एक-दूसरे पर निजी और अमर्यादित आरोप नहीं लगा सकेंगे। वर्तमान में निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये हैं। वह वर्ष 2011 में पहली बार निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed