फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tibet freedom movement: protest in dharamshala against communist party of china

धर्मशाला: चीन का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर तिब्बती आजादी का नारा किया बुलंद

Mon, 17 Oct 2022 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Oct 2022 11:26 AM IST
सार

तिब्बती युवा कांग्रेस के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने रविवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की 20वीं नेशनल कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
tibet freedom movement:  protest in dharamshala against communist party of china
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बती युवाओं ने धर्मशाला में चीन का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर चीन सरकार के अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश जताया। युवाओं ने तिब्बत की आजादी के लिए आवाज बुलंद की। सैकड़ों युवाओं ने धर्मशाला के कचहरी चौक पर खड़े होकर चीन के खिलाफ नारेबाजी की। तिब्बती युवा कांग्रेस के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने रविवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की 20वीं नेशनल कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान टेंपल रोड से कचहरी अड्डा तक रोष प्रदर्शन किया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने चीन सरकार के अत्याचारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कार्यकर्ताओं ने ‘हम क्या चाहते आजादी’, ‘हिंदी चीनी भाई-भाई, यही चीन का धोखा है’, ‘नरसंहार बंद करो’, ‘याद करो, याद करे, गलवां घाटी याद करो’, ‘जान भी देंगे खून भी देंगे, देश की मिट्टी कभी न देंगे’, ‘शी जिनपिंग हत्यारा है’ के नारे लगाए गए।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए तिब्बती आजादी के कार्यकर्ता तेनजिन सुंदू ने बताया कि चीनी सरकार तिब्बत के खिलाफ लगातार षड्यंत्र रच रही है। बावजूद इसके हम तिब्बतियों का आजादी का संघर्ष कभी ठंडा नहीं पड़ा है। चीनी सरकार की क्रूरता के खिलाफ अंतिम सांस तक यह संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के लिए हुए 10 लाख बलिदानों के लिए रखा मौन
तिब्बती युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद 1949 से लेकर अब तक हुए करीब दस लाख बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। तेंजिन सुंदू ने बताया कि अब तक 156 लोग चीन के खिलाफ विरोध जताते हुए आत्मदाह कर चुके हैं। तिब्बती प्रदर्शनकारियों ने इसके बाद कचहरी चौक पर ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के बाद भारतीय राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ और तिब्बत का राष्ट्रगान सि-शी फेल्डन’ भी गाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed