{"_id":"6adc904571ac1f98580d6bb6","slug":"three-youths-arrested-with-24-grams-of-chitta-in-shoghi-shimla-news-c-19-sml1002-809268-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शोघी में 24 ग्राम चिट्टे के \nसाथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शोघी में 24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
नाके पर पुलिस ने बसों से पकड़े आरोपी, दो सुन्नी और एक कोटी का रहने वाला
अलग अलग बसों में बैठकर आ रहे थे शिमला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी से सटे शोघी नाके पर पुलिस ने निजी, एचआरटीसी और बाहरी राज्यों से आ रही बसों को रोककर तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों युवक जिला शिमला के रहने वाले हैं। आरोपियों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के स्पेशल सेल ने शुक्रवार शाम शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की बस रोककर तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ है। आरोपियों में पंकज शर्मा (24) और पीयूष चौहान (21) शामिल हैं, दोनों सुन्नी के रहने वाले हैं। इनमें से एक के पास से नौ ग्राम और दूसरे के कब्जे से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक अन्य मामले में पुलिस ने शोघी के नजदीक एक बस की चेकिंग के दौरान करीब सात ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने इस मामले में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल जसवाल निवासी कोटी जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के नजदीक बस की तलाशी ली गई। इस दौरान राहुल जसवाल के कब्जे से करीब सात ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना बालूगंज में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की नाकाबंदी में फंस रहे आरोपी
शोघी नाके पर पुलिस की ओर से की जा रही वाहनों की गहन जांच में छह महीने में दर्जनों आरोपी चिट्टे के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर मामले बसों से जुड़े हैं। शिमला आने वाली बसों में बैठकर आरोपी नशा लेकर आ रहे हैं। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर यहां निजी वाहनों और बसों की चेकिंग कर रही है जिसमें कई युवा नशे के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले में नशे की सप्लाई और अन्य संभावित संपर्कों को लेकर आगामी जांच की जा रही है।