{"_id":"6a550aa8c7f8aeed63045623","slug":"three-year-old-girl-died-after-being-hit-by-a-jeep-case-registered-against-the-driver-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: जीप की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: जीप की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 13 Jul 2026 09:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:26 PM IST
सार
जीप चालक की पहचान देश राज (18) निवासी जाणा कुल्लू के रूप हुई है। आरोप है कि चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर गुजर रही बच्ची ध्यानवी निवासी नशाला को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बच्ची की माैत मामले की जांच में जुटी पुलिस(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नशाला के पास रविवार करीब तीन बजे एक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची जीप की चपेट में आ गई। घटना के बाद अफरातफरा मच गई। जीप चालक की पहचान देश राज (18) निवासी जाणा कुल्लू के रूप हुई है।
विज्ञापन
आरोप है कि चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर गुजर रही बच्ची ध्यानवी निवासी नशाला को टक्कर मार दी। बच्ची अपनी मां के साथ घूमने निकली थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग घायल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतलीकूहल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच में मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन