फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three trauma centers of Level 3 will be opened in Himachal

हिमाचल में खुलेंगे लेवल-3 के तीन ट्रामा सेंटर

Thu, 07 Feb 2019 10:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Three trauma centers of Level 3 will be opened in Himachal

प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक नगरों सहित शिमला जिले के पहाड़ी क्षेत्र में तीन ट्रॉमा सेंटरों को केंद्र से मंजूरी मिली है। लेवल-3 के ये ट्रॉमा सेंटर औद्योगिक हब बीबीएन और ऊना के अलावा कोटखाई में खुलेंगे, जिसकी केंद्रीय स्वास्थ्य  मंत्रालय ने मंजूरी दी है।

विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन ने इन सेंटरों के लिए 10.29 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा था, जहां से इन तीन ट्रॉमा सेंटर के लिए 8.29 करोड़ रुपये की मंजूर किए गए हैं। इसका स्वीकृति पत्र एनएचएम के मिशन डायरेक्टर को प्राप्त हो चुका है और जल्द ही एनएचएम इनकी आगामी प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन

.29 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली

Three trauma centers of Level 3 will be opened in Himachal

औद्योगिक क्षेत्रों में वाहनों की बेतहाशा वृद्धि से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और ऐसे में ट्रॉमा सेंटर की कमी हमेशा खलती रही है। लेवल-3 के खुलने वाले ट्रॉमा सेंटर में दो सर्जन, दो आर्थोपेडिशियन, दो एनेस्थेटिक्स, कैजुअल्टी मेडिकल अफसर-6, 25 स्टाफ नर्स, 13 नर्सिंग अटेंडेंट, 5 ओटीए, रेडियोग्राफर-4, 2 लैब टेक्नीशियन मिलेंगे।  

मिशन डायरेक्टर एनएचएम मनमोहन शर्मा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे गए लेवल-3 ट्रॉमा सेंटरों के प्रोपोजल में से तीन के लिए 8.29 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है और एनएचएम इन ट्रॉमा सेंटरों को जल्द स्थापित करने के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed