{"_id":"654262bdf9d7a979e108afc7","slug":"three-players-from-himachal-will-play-in-under-19-challenger-trophy-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगे हिमाचल के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगे हिमाचल के तीन खिलाड़ी
Wed, 01 Nov 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:11 PM IST
सार
चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश के इनेश महाजन का चयन इंडिया-ए टीम में हुआ है जबकि प्रवल प्रताप सिंह और साहिल शर्मा को चयन इंडिया-बी टीम में हुआ है।
विज्ञापन
क्रिकेट(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई के अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को चयन हुआ। यह तीनों खिलाड़ी गुवाहटी में 3 नवंबर से शुरू होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया-ए और इंडिया-बी टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश के इनेश महाजन का चयन इंडिया-ए टीम में हुआ है जबकि प्रवल प्रताप सिंह और साहिल शर्मा को चयन इंडिया-बी टीम में हुआ है। टूर्नामेंट के लिए यह खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। प्रतियोगिता में लीग राउंड के म़ुकाबले तीन से 7 नवंबर के बीच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
3 नवंबर को इंडिया-ए बनाम इंडिया-बी और इंडिया-सी बनाम इंडिया-डी के बीच मुकाबला होगा। जबकि 5 नवंबर को इंडिया-एक बनाम इंडिया-डी और इंडिया-सी बनाम इंडिया-बी के बीच मैच होगा। इसके अलावा 7 नवंबर को इंडिया-ए बनाम इंडिया-सी और इंडिया-बी बनाम इंडिया-डी के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लीग में टॉप दो स्थानों में रहने वाली टीम के बीच 9 नवंबर को खेला जाएगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि बीसीसीआई की चैलेंजर ट्रॉफी के लिए प्रदेश के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये तीनों इंडिया-ए और इंडिया-बी की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन