फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three people including two youths arrested with chitta in Shoghi

Shimla News: शोघी में दो युवकों समेत तीन लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three people including two youths arrested with chitta in Shoghi
स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा
विज्ञापन

आरोपियों से 21.07 ग्राम चिट्टा किया गया बरामद
पुलिस कर रही है मामले की छानबीन : गौरव सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने पंजाब के दो युवकों समेत तीन लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को शोघी के पास स्पेशल सेल की टीम ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सड़क पर घूम रहे तीन युवकों की तलाशी ली। आरोपियों के कब्जे से 21.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपियों में अनुज कुमार डुग्गल निवासी वाकनाघाट कंडाघाट सोलन, पुनीत पाल सिंह निवासी मकान नंबर 8620/30, गली नंबर 2, सुल्तान विंड रोड, मोहल्ला कोट बाबा दीप सिंह जिला अमृतसर पंजाब और अगंद सवरवाल निवासी सुल्तान विंड गेट के अंदर भूषणपुरा जिला अमृतसर पंजाब शामिल हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल की टीम ने आरोपियों को बालूगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। यहां आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी कहां से चिट्टा खरीद कर लाए थे और इसे किसे बेचने की फिराक में थे। एसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा की पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article