फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three people died in private van accident at mandi

गहरी खाई में गिरी निजी वैन, छात्र सहित तीन लोगों की मौत

Tue, 31 Oct 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंडोह (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंडोह (मंडी) Updated Tue, 31 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
three people died in private van accident at mandi

पंडोह के तहत शिवाबदार क्षेत्र के गांव नागधार धामू के पास एक निजी वैन गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में चार बच्चों सहित दो अन्य व्यक्ति सवार थे। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने मंडी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


इनमें से एक वैन का चालक था। जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब सवा तीन बजे थांथू राम निवासी दयोरी अपनी निजी वैन में एक अन्य व्यक्ति देवीदयाल पूर्व प्रधान शिवाबदार और निजी स्कूल के चार बच्चों को पंडोह से घर ले जा रहा था। 
विज्ञापन


इन बच्चों में से दो थांथू राम पोते हैं, जबकि दो देवी दयाल के पोता-पोती बताए जा रहे हैं। इनमें से थांथू राम के एक पोते सुनील की मौत हो गई। वैन चालक अचानक घामू के पास नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि थांथू राम और देवीदयाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। सभी घायलों का जिला अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है।

मामला दर्ज कर छानबीन शुरू

three people died in private van accident at mandi
mandi

हादसे के बाद गाड़ी गिरने के धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने ढांक से नीचे उतरकर बच्चों को सुरक्षित जगह तक निकाला। बच्चों को गहरी चोटें आई हुई थीं। वहीं, एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। गाड़ी का चालक और उसका पोता सुनील एक दूसरे से लिपटे हुए थे।

अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे हर रोज स्कूल बस में स्कूल आते-जाते थे, लेकिन सोमवार को थांथू राम स्कूल के रास्ते से गुजर रहा था तो इस दौरान उसने अपने पोतों व देवीदयाल के पोता-पोती को गाड़ी में बैठा लिया। बाद में यह हादसा हो गया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed