दो सौ मीटर खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये तीनों कुंगल बाल्टी पंचायत के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक पिकअप में सवार होकर तीनों ननखड़ी से खमाड़ी की ओर जा रहे थे।
ये लोगों हुए दर्दनाक हादसे का शिकार
खमाड़ी पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले ही बालू पानवी मोड़ पर पिकअप करीब दो सौ मीटर खाई में गिर गई। इसमें चालक सहित तीन लोग सवार थे। इनकी पहचान चालक राजेंद्र कुमार पुत्र सरजन दास (45), निक्का राम पुत्र लक्ष्मी दास (25) और रमेश चंद पुत्र कर्म दास (52) साल के रूप में हुई है।
ननखड़ी थाना प्रभारी चिंत राम शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी।
उन्होंने बताया पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद दो मीटर गहरी खाई से शवों को बाहर लिया। वहीं मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, हादसे की पुष्ठि करते हुए डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे कारणों की जांच शुरू कर दी है।