फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three officers including additional chief secretary summoned on illegal mining in Una

ऊना में अवैध खनन पर अतिरिक्त मुख्य सचिव समेत तीन अफसर तलब

Wed, 19 Feb 2020 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Three officers including additional chief secretary summoned on illegal mining in Una
फाइल फोटो

अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में लगातार बने रहने वाला ऊना जिला अब खनन अधिकारियों के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। विपक्ष के नेताओं की ओर से लगातार सवाल उठाए जाने के बीच विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने जिले में अवैध खनन को लेकर अब उद्योग विभाग के आला अधिकारियों को तलब कर लिया है। बुधवार को समिति की बैठक होनी है जिसमें तीनों ही अफसरों से खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर स्पष्टीकरण लिया जा सकता है।  

विज्ञापन

 दरअसल, कुछ समय पहले समिति ने ऊना जिले का प्रवास किया था।

प्रवास के दौरान समिति के सामने खनन की समस्या आई तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन व जिले के खनन से जुड़े अधिकारियों से जानकारी मांगी थी। स्थानीय अधिकारियों ने कई ऐसे बिंदुओं से समिति को अवगत कराया जिनका निस्तारण उच्च स्तर पर ही संभव था। ऐसे में अब समिति ने अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग, निदेशक उद्योग और स्टेट जियोलॉजिस्ट को तलब कर लिया है। चूंकि हाल ही में खनन को लेकर विपक्ष के नेताओं ने सरकार की कार्यशैली पर जमकर सवाल उठाए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि समिति भी अपने स्तर पर खनन पर ठोस कदम उठाए जाने के लिए विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed