{"_id":"652a8501dc7e425b53088976","slug":"three-killed-in-accident-vehicle-fall-into-tons-river-near-rohru-shimla-himachal-pradesh-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohru Accident: सड़क से 200 फीट नीचे टोंस नदी में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohru Accident: सड़क से 200 फीट नीचे टोंस नदी में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौके पर मौत
Sat, 14 Oct 2023 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)/रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)/रोहडू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Oct 2023 07:35 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान किसी को पता नहीं चला। इस बीच हिमाचल की तरफ से सड़क पार कर रहे ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा और फिर फोन कर पाटन के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर शनिवार सुबह महिंद्रा पिकअप गाड़ी (एचपी 63 सी 5039) सड़क से 200 फीट नीचे टोंस नदी में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार शिमला जिले की नेरवा तहसील की टिक्करी पंचायत के रहने वाली तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र के मिनस पाटन के समीप हुआ।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने शव बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिए। मृतकों की पहचान चालक राकेश कुमार (26) निवासी हिराह, टिक्करी, वाहन मालिक सुरजीत सिंह (35) निवासी टिक्करी और श्याम सिंह (48) निवासी धनत, टिक्करी के तौर पर हुई है। ये तीनों शुक्रवार देर शाम उत्तराखंड के पाटन गांव में गोबर खाद लेने गए थे। शनिवार सुबह खाद लेकर वापस टिकरी जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान किसी को पता नहीं चला। इस बीच हिमाचल की तरफ से सड़क पार कर रहे ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा और फिर फोन कर पाटन के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों व एसडीआरएफ की टीम ने शव सड़क तक पहुंचाए। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र लाल ने बताया कि घटनास्थल पर ही गाड़ी सवार तीनों की मौत हो चुकी थी।